फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raja Warring visits cab drivers' protest, extends support.

Chandigarh News: कैब ड्राइवरों के धरने में पहुंचे राजा वड़िंग, दिया समर्थन

Mon, 22 Jun 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Raja Warring visits cab drivers' protest, extends support.
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग रविवार को सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में कैब ड्राइवरों के चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए और उनकी मांगों का समर्थन किया। चंडीगढ़ ट्राइसिटी कैब ड्राइवर यूनियन और जय दुर्गा ऑटो रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एप आधारित परिवहन कंपनियों से जुड़े चालक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

यूनियन प्रधान अमनदीप सिंह ने बताया कि राजा वड़िंग ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर ड्राइवरों की समस्याएं सुनीं और उनके संघर्ष को जायज बताया। प्रदर्शनकारी ड्राइवरों ने किराए में बढ़ोतरी, एप कंपनियों द्वारा लिए जा रहे अधिक कमीशन में कटौती और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग उठाई। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के कारण कैब संचालन का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जबकि आमदनी में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है।
विज्ञापन

राजा वड़िंग ने कहा कि कैब ड्राइवरों की समस्याएं गंभीर हैं और सरकार को इनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों पर पड़ रहा है। ऐसे में ड्राइवरों के लिए परिवार का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वड़िंग ने कहा कि निजी कैब चालक आम लोगों को महत्वपूर्ण परिवहन सुविधा उपलब्ध कराते हैं इसलिए उनके हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी कैब ड्राइवरों और अन्य गिग वर्कर्स की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। साथ ही कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐप आधारित परिवहन कंपनियों से जुड़े चालकों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए प्रभावी नीतियां लागू की जाएंगी। उन्होंने ड्राइवरों को बेहतर आय, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed