{"_id":"5f42dd128ebc3e61e34d68cb","slug":"rain-water-seeps-into-mauli-village-homes-chandigarh-news-pkl3855886173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौली गांव के घरों में घुसा बरसाती नाले का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौली गांव के घरों में घुसा बरसाती नाले का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। चंडीगगढ़-हरियाणा की सीमा पर बसे मौली गांव के लोगों के लिए शनिवार की रात हुई बरसात मुसीबत लेकर आई। बरसात के कारण गांव के पीछे बने बरसाती नाले में उफान आ जाने के कारण रात 1:30 बजे दो से तीन फुट तक नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया। पानी के साथ आई कीचड़ रूपी मिट्टी के कारण गलियों में दलदल बन गई है।
नाले के दूसरी तरफ पंचकूला की ओर बने 500 घरों में पानी आने की बात भी बताई जा रही है। स्थानीय निवासी महबूब खान ने बताया कि पानी इतना ज्यादा था कि उनके घरों के बाहर गलियों और आंगन में खड़ी गाड़ियां आधे से ज्यादा डूब गई थी। पानी का तेज बहाव देखकर लग रहा था कि पानी पीछे से नाले में छोड़ा गया है। लोग रविवार सुबह 10 बजे तक घरों से पानी निकालने के लिए लगे रहे। गांव की पूर्व सरपंच नाजनीन ने बताया कि उनकी किराने की दुकान में पानी घुस जाने के कारण दुकान में पड़ा सारा सामान खराब हो जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
वहीं जिन घरों में पानी घुसा है, उनमें रहने वाले लोगों का कहना है कि उनके घर का सारा सामान भी पानी की वजह से खराब हो गया। महबूब खान, मोहसिन सुलेमानी, कांग्रेसी नेता वसीम मीर और सलमान मंसूरी ने कहा कि लोगों का इतना नुकसान होने के बावजूद भी न तो चंडीगढ़ प्रशासन और न ही पंचकूला प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए कोई कदम उठाए। इस कारण लोग अपने स्तर पर ही घरों से पानी निकालते नजर आए।