फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rain_roads_mohali

और बारिश ने बिगाड़ दी सड़कों की सूरत

Wed, 01 Jan 2014 02:21 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 01 Jan 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
rain_roads_mohali
शहर में पिछले दिनों हुई बारिश से सड़कों की हालत काफी खस्ता हो गई है। सड़कों ने दलदल का रूप धारण कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, सड़कों पर पड़े गड्ढे हादसों का सबब बने हुए हैं। दूसरी तरफ कई सड़कों की लाइटें भी रात को नहीं जलती है। जिसने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है।

फेज-6 स्थित नए बस स्टैंड से लेकर गायत्री शक्ति पीठ तक की सड़क बारिश से काफी खस्ता हो गई है। गमाडा ने सड़क के दोनों तरफ ड्रेनेज लाइन डालने के लिए खुदाई की हुई है।

खुदाई से निकली मिट्टी पानी से मिलकर सड़क तक पहुंच गई। जिससे वाहन चालकों को काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं कई दोपहियां वाहन चालक सड़क पर हादसे का शिकार भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही हाल न्यू बस स्टैंड से फायर विभाग के आफिस तक आ रही सड़क का है। सड़क पर मिट्टी ही मिट्टी है। जिससे गाड़ी वालों के अलावा पैदल चलने वाले लोग भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ यह इलाका एक्सिडेंट प्रोन एरिया में आता है। ऐसी ही स्थिति एमओआई चौक  से स्पाइस चौक तक जाने वाली सड़क की है।

सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं। वहीं, फेज-9 के अंदरूनी इलाकों व फेज-6 बैरियर के पास वाली सड़क भी काफी दयनीय स्थिति में है। विभाग के अधिकारियों की माने तो मौसम साफ होने के बाद ही सड़कों की स्थिति  सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed