फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update of Chandigarh

Chandigarh Weather: पहाड़ों पर बारिश से चंडीगढ़ को राहत, छह डिग्री गिरा पारा, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 01 May 2023 01:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2023 01:29 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में शहर का मौसम खराब रहेगा और बूंदाबांदी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर के तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
Weather Update of Chandigarh
चंडीगढ़ मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंडीगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। अप्रैल का अंत काफी ठंडा रहा। पहाड़ों पर हुई बारिश व बर्फबारी की वजह से रविवार को बिना बारिश के ही शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पारा छह डिग्री लुढ़क गया। पूरे दिन हल्की धूप रही। शाम को बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में शहर का मौसम खराब रहेगा और बूंदाबांदी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर के तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान दिन के समय में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन


पंजाब में बिगड़ेगा मौसम
एक मई से पंजाब में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के मौसम की भविष्यवाणी कर दी। इसके तहत एक, तीन व चार मई के लिए येलो अलर्ट और दो मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक दो मई यानी मंगलवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दिन पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज व चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी पड़ेगी। बाकी तीन दिन तेज हवाओं के साथ बारिश भी होगी, लेकिन ओलावृष्टि नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश ज्यादा पड़ी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed