फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in Punjab Weather update news of punjab

Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम, कई जिलों में तेज बरसात से तापमान में आई गिरावट

Thu, 30 Nov 2023 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 10:58 AM IST
सार

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक बारिश के बाद रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर खास तौर से सुबह के समय घना कोहरा पड़ सकता है।

विज्ञापन
Rain in Punjab Weather update news of punjab
बरनाला में बरसात - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में गुरुवार को मौसम बदल गया। प्रदेश के कई जिलों में सुबह तो कहीं-कहीं देर रात से बरसात जारी है। होशियारपुर में देर रात दो बजे से बरसात हो रही है। बरनाला में भी बारिश है हालांकि अबोहर में हल्की धूप निकली हुई है। 
विज्ञापन


वहीं जालंधर में देर रात से रुक-रुक कर शुरू हुई बारिश सुबह होते तेज हो गई। बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड भी बढ़ गई है और वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि बारिश से हवा में सुधार होगा और ठंड और कोहरे का असर देखने को मिलेगा। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव से डेंगू के मामले खत्म हो जाएंगे लेकिन लोग अपनी सेहत का ख्याल रखें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक बारिश के बाद रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर खास तौर से सुबह के समय घना कोहरा पड़ सकता है।


पंजाब में बीते दो-तीन दिन से मौसम के मिजाज बिगड़े चल रहे हैं। विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में पंजाब में कुछेक जगहों पर बेहद हल्की बारिश हुई है। इससे पहले सोमवार को भी दिन भर आकाश में बादल छाए रहे, जिसके चलते रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में यह गिरावट बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed