फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in Punjab-Haryana and Chandigarh After the fierce heat

पंजाब-चंडीगढ़ में तूफान से गई तीन लोगों की जान, हरियाणा में भी आंधी के साथ हुई बरसात

Thu, 13 Jun 2019 03:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Jun 2019 03:05 AM IST
विज्ञापन
Rain in Punjab-Haryana and Chandigarh After the fierce heat
तूफान से कारें हुईं क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दे दी है। पिछले कई दिनों से चंडीगढ़-हरियाणा और पंजाब भट्ठी की तरह तप रहे थे। लोग उमस और गर्मी से बेहाल थे। चंडीगढ़ में मंगलवार की देर रात बारिश ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

विज्ञापन

Rain in Punjab-Haryana and Chandigarh After the fierce heat
राहत की फुहारों के साथ झूम उठे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

वहीं बुधवार को पंजाब के अमृतसर और हरियाणा के कुरुक्षेत्र, नारनौल में तेज बारिश हो रही है। जालंधर में भी थोड़े समय के लिए हुई बूंदाबांदी ने लोगों के चेहरे पर रौनक ला दी। बुधवार को जालंधर का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

पिछले दिनों में अधिकतम तापमान 44 के पार पहुंच गया था। पंजाब के सुनाम में भी बारिश के साथ अंधेरा छा गया। रेवाड़ी में तेज हवाओं के बाद बरसात शुरू हो गई है। महेंद्रगढ़ में धूल भरी आंधी की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rain in Punjab-Haryana and Chandigarh After the fierce heat
पंजाब में तूफान से जान जीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के रेवाड़ी में खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। चरखी दादरी, फतेहाबाद, सिरसा, झज्जर में धूल भरी आंधी चली। नारनौल में 21 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान ओले भी गिरे और बिजली निगम के स्टोर पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई।

वहीं कई स्थानों से पेड़ उखड़ने की भी खबर है। पंजाब के मोहाली में तेज हवा के साथ हुइ बूंदाबांदी के बाद बिजली गुल हो गई। चंडीगढ़ में बुधवार रात तेज आंधी ने दस्तक दे दी है। सड़कों पर यातायत ठप हो गया।  

विज्ञापन

Rain in Punjab-Haryana and Chandigarh After the fierce heat

लुधियाना में बुधवार शाम करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। शाम को करीब सवा 6 बजे धूल के साथ आंधी आई। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। करीब 35 मिनट तक चली आंधी से कई जगहों पर नुकसान हुआ। ढंडारी, बस्ती जोधेवाल, पीएयू व अन्य कई जगहों पर पेड़ गिर गए। आंधी से बिजली की लाइन भी टूट गई। 

लुधियाना के इंद्रपुरी इलाके में स्थित हरजीत सिंह के घर की छत गिर गई। गनीमत यह रही है कि घर में रह रहा परिवार समय रहते बाहर आ गया। जनकपुरी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से एक वर्कर घायल हो गया और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। बठिंडा के तलवंडी साबो में आंधी बारिश के साथ ओले भी गिरे।

चंडीगढ़ में 90 किमी की रफ्तार से चली आंधी

Rain in Punjab-Haryana and Chandigarh After the fierce heat
चंडीगढ़ में भी हुई बरसात - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में 90 किमी की गति से आंधी चलने से बिजली गुल हो गई। रात 8.30 बजे तक शहर में 11.3 एमएम की बारिश रिकॉर्ड हुई। आंधी चलने से शहर में कई जगह पेड़ तो कहीं शाखाएं टूट गईं। वहीं, सड़कों पर वाहनों की गति थम गई और लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। 

शहर में पिछले एक सप्ताह से लोग गर्मी से परेशान थे। मंगलवार रात का तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को दिन का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। मौमस विभाग ने पहले ही 12 जून को आसमान पर बादल छाए रहने और शाम को बरसात होने की संभावना जताई गई थी। वहीं, 13 व 14 जून को आसमान साफ रहेगा और तापमान में एकाएक फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तेज आंधी चलने से शहर के अधिकतर सेक्टरों में बिजली गुल हो गई। सेक्टर 9 में यूटी सचिवालय के पास आंधी से एक पुराना पेड़ टूट गया। हालांकि, इससे किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सेक्टर 24 में पुलिस थाने के पास एक पेड़ के टूट कर बिजली की तारों पर गिरने से सेक्टर में देर रात तक लाइट गुल थी।
 

इनकी गई जानें

मानसा के गांव टांडिया में छत गिरने से चार साल की बच्ची अश्की की मौत हो गई। वहीं लुधियाना के काकोवाल रोड पर दीवार गिरने से कढ़ाई का काम करने वाले दिलीप कुमार की मौत हो गई। चंडीगढ़ के मौली में एक अधेड़ की मौत की खबर है। मौलीजागरां थाना प्रभारी नरिंदर पटियाल ने बताया कि पेड़ में दबने से मरने वाले की पहचान मौली पिंड में मकान नंबर-37 निवासी बलीराम (52) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed