{"_id":"5a0b15d74f1c1b74698bba83","slug":"rain-in-punjab-chandigarh-in-the-next-36-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगले 36 घंटे में पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश की संभावना, डेंगू और प्रदूषण होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 36 घंटे में पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश की संभावना, डेंगू और प्रदूषण होगा कम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Rain
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो महीने से चल रहे शुष्क मौसम से जल्द ही निजात मिल सकती है। अगले 36 घंटे के भीतर पंजाब व चंडीगढ़ में बारिश की संभावना बन रही है। इससे सर्दी तो बढ़ेगी साथ ही प्रदूषण और डेंगू पर लगाम लगेगी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि जम्मू कश्मीर के पास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश के संकेत बन रहे हैं। बारिश होने से प्रदूषण पूरी तरह से साफ हो जाएगा और इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी आ सकती है। दिन का अभी अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।
हालांकि रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। सोमवार रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 36 घंटे के भीतर बादल छा छाएंगे और हल्की बारिश भी होगी। उसके बाद उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी, जबकि अधिकतम तापमान में कमी आएगी। मौसम का बदला मिजाज अगले दो दिन तक जारी रहेगा।
डेंगू पर लग सकती है लगाम
बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आने से डेंगू पर लगाम लग सकती है। अब तक डेंगू के कुल 1020 मरीज आ चुके हैं। एंटी मलेरिया अधिकारी डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि डेंगू के मच्छर 22 डिग्री सेल्सियस पर नहीं रह पाते हैं। अभी अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। बारिश से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे डेंगू को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। डॉ. गौरव के मुताबिक गिरावट का दौर शुरू हो चुका है। बारिश के बाद काफी राहत मिल सकती है।

प्रदूषण में आई कमी, बारिश से और साफ होगी हवा
पर्यावरण विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले हफ्ते से जारी प्रदूषण के प्रकोप से काफी राहत मिल गई है। पिछले हफ्ते वायु सूचकांक काफी खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था, मगर पिछले दो दिनों से इसमें जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को राहत मिली है। हालांकि अब भी एक दो इलाकों में थोड़ा ज्यादा दर्ज हो रहा है। बारिश के बाद इसमें और भी गिरावट आएगी।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी, इससे डेंगू के नियंत्रण में मदद मिल सकती है। हालांकि डेंगू के केसों में कमी भी आई है।
डॉ. गौरव अग्रवाल, एंटी मलेरिया अधिकारी, चंडीगढ़
वायु प्रदूषण में काफी गिरावट आई है। अगले दो दिन में वायु प्रदूषण में और कमी आएगी। कुछ इलाकों में तो वायु प्रदूषण काफी नीचे आ गया है।
- पीजेएस डढवाल, मेंबर सेक्रेटरी चंडीगढ़ प्रदूषण कंट्रोल कमेटी