{"_id":"65bdc26ad14944152d035388","slug":"rain-in-many-districts-of-punjab-weather-update-news-2024-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Today : पंजाब में एक दिन बाद फिर बदला मौसम, कई जिलों में सुबह हुई बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Today : पंजाब में एक दिन बाद फिर बदला मौसम, कई जिलों में सुबह हुई बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक
Sat, 03 Feb 2024 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:43 AM IST
सार
Punjab Weather Update Today : मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार, कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने के साथ बारिश पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
लुधियाना में बरसात
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में शनिवार को फिर मौसम बदल गया। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह लुधियाना, अमृतसर, अबोहर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। कपूरथला में शुक्रवार रात बरसात हुई।
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार, कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने के साथ बारिश पड़ने की संभावना है।
शुक्रवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। इससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। लोग पार्कों और घर की छतों पर धूप सेंकते नजर आए।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार, कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने के साथ बारिश पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। इससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। लोग पार्कों और घर की छतों पर धूप सेंकते नजर आए।
गुरदासपुर में दो दिन बारिश के बाद धूप खिलने से मौसम साफ हो गया। मौसम साफ होने के कारण कई किलोमीटर तक फैलीं हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां साफ दिखाई दे रहीं थीं। बर्फ से लदी खूबसूरत पहाड़ियों को लोग अपने कैमरे में कैद करने लगे। बुधवार और गुरुवार को बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ हो गया। धूप खिलने से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ।