{"_id":"572a59bc4f1c1b51795cda8d","slug":"rain-in-chandigarh-weather-pleasant","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर तपिश, रात में आंधी के साथ बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर तपिश, रात में आंधी के साथ बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
बारिश और सुखना लेक
- फोटो : amar ujala
दिनभर तपिश के बाद बुधवार को रात के समय में बूंदाबांदी ने शहरवासियों को राहत पहुंचाई । शहर का अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दो दिनों में बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। इससे शहर की सड़कों पर सन्नाटे जैसा नजारा रहा। वहीं शहर के पर्यटन स्थल सुखना लेक , रोज गार्डन, रॉक गार्डन भी खाली रहे। इसके बाद रात केसमय तेज आंधी चली। इसके साथ बूंदाबादी भी हुई। मौसम विभाग केनिदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि 7 मई से मौसम साफ रहेगा। 6 मई तक बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन