{"_id":"593709c84f1c1b69259c7f22","slug":"rain-in-chandigarh-chandigarh-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में 41.5 डिग्री पारे के बाद रात में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में 41.5 डिग्री पारे के बाद रात में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए बारिश की फुहारें राहत बनकर बरसीं। मंगलवार देर रात झमाझम बारिश और अंधड़ से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है।
बुधवार और वीरवार को भी बारिश की संभावना है। मंगलवार देर रात धूल भरी आंधी चली। बारिश से ट्राईसिटी और आसपास के क्षेत्रों में रात का पारा गिर गया। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी को झेल रहे शहरवासियों के लिए मंगलवार की रात मौसम का बदला मिजाज राहत लेकर आया। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। जून की गर्मी ने पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदला है। बारिश होने से हालांकि गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तेज आंधी-तूफान से कई स्थानों पर बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शहर के अधिकांश इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। सोमवार की रात 46 साल में अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है।