फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain gutter insert sewerage line sparks

बरसाती नाले में सीवरेज लाइन डालने पर बवाल

Fri, 07 Feb 2014 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Fri, 07 Feb 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rain gutter insert sewerage line sparks
बरसाती नाले में सीवरेज की पाइपलाइन डालने पर हरियाणा और पंजाब में विवाद के बावजूद इस दिशा में आगे बढ़ने का वीरवार को बलटाना और सेक्टर-19 को जोड़ने वाली सड़क पर स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


इससे करीब एक घंटे तक सड़क जाम लगा रहा। घटना की सूचना पाकर पंजाब व हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

इस मामले की हुडा, नगर निगम और पुलिस अधिकारियों को भी लोगों ने शिकायत दी है। बाद में दोनों पक्षों में सहमति के बाद पाइप लाइन को बंद कर दिया गया।

उधर, पंजाब की ओर से लोगों ने कॉमन जगह का निजी इस्तेमाल किए जाने पर विरोध किया।

अमर उजाला ने देर रात चोरी चोरी छुपे सीवरेज पाइपलाइन डालने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, पिछले करीब 15 दिनों से बरसाती नाले में सीवरेज लाइन डालने का सेक्टर-19 के लोग विरोध दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत हुडा और नगर निगम को भी दी जा चुकी है। हुडा ने पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

वीरवार दोपहर 12 बजे से ही लोगों ने नाले में सीवरेज की पाइपलाइन डालने पर विरोध करना शुरू कर दिया।

मौके पर मेयर उपिन्दर अहलूवालिया, हुडा के एसडीओ विनोद शर्मा, जेई पीसी मित्तल सहित सेक्टर-20 थाने के एसएचओ और सेक्टर-19 के चौकी इंचार्ज भी पहुंचे और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरसाती नाले में सीवरेज लाइन डालने का लोगों ने विरोध किया। इस मामले में पहले भी हुडा और पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है।
रविकांत स्वामी, पार्षद, वार्ड नंबर-13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed