{"_id":"61d985cb16e3fd124b49d162","slug":"rain-breaks-10-year-record-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड: लुधियाना में 63.2 एमएम बारिश, कई इलाकों में बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड: लुधियाना में 63.2 एमएम बारिश, कई इलाकों में बत्ती गुल
Sat, 08 Jan 2022 07:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 08 Jan 2022 07:16 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में बरसात ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चार बजे तक लुधियाना में 63.2 एमएम बरसात दर्ज की गई।
विज्ञापन
लुधियाना में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को महानगर लुधियाना में जमकर बरसात हुई। हालांकि बीते तीन दिन से आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक रुककर बरसात जारी थी लेकिन शनिवार को बरसात ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक ही दिन में लुधियाना में दोपहर चार बजे तक 63.2 एमएम बरसात हुई।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। दोपहर बाद चली तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बत्ती गुल रही। बरसात के चलते बिजली ठीक करने का काम भी ठप पड़ा है। गौरतलब है कि पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग ने पहले से एडवाइजरी जारी कर कहा था कि पंजाब में आठ जनवरी तक बरसात का अनुमान है। हालांकि लुधियाना में बीते तीन दिन से सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह बादल छटने के बाद धूप खिल गई थी लेकिन दोपहर बाद चली तेज हवाओं से एक बार फिर से आसमान में बादल उमड़ गए। एक बजे तक दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद लगातार बरसात का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार को देर शाम पांच बजे तक समाचार लिखे जाने तक लगातार बरसात हो रही है।
विज्ञापन
लगातार बरसात के चलते शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन चुकी है। पानी भरने के चलते शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात ठप होकर रह गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बरसात होने का अनुमान है।