फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain and hailstorm occurred in Bathinda

Bathinda Weather News: बठिंडा में गिरे ओले, टूटे कई कारों के शीशे, किसानों की बढ़ी चिंता

Sat, 02 Mar 2024 04:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Mar 2024 04:47 PM IST
सार

पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि ने ठंड बढ़ा दी है। बठिंडा में शनिवार को कई जगह भारी ओलावृष्टि हुई है। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं शुक्रवार को सबसे कम तापमान भी बठिंडा में ही दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Rain and hailstorm occurred in Bathinda
बठिंडा में गिरे ओले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में शुक्रवार से ही मौसम बदल गया है। शनिवार को बठिंडा में हल्की बूंदाबांदी हुई और शहर के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे। ग्रामीण क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। सिवीयां रोड पर ओले की वजह से कई कारों के शीशे तक टूट गए। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद बठिंडा में मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश और कई इलाकों में ओले पड़े। ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इससे फसलों को काफी नुकसान का अनुमान है। गांव महमा सर्जा, त्योना, सिवीयां में ओले पड़ने की खबर है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री (सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे), लुधियाना का 24.7 डिग्री, पटियाला का 23.4 डिग्री (सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे), पठानकोट का 19.6 डिग्री, बठिंडा का 23.4 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे) व जालंधर का 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री, लुधियाना का 15.4, पटियाला का 12.8 डिग्री, पठानकोट का 14.5 डिग्री, बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे रहा। इसके अलावा जालंधर का 13.5 डिग्री, फिरोजपुर का 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed