फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain alert in many districts of Punjab and Haryana from Tuesday

मानसून मेहरबान: पंजाब में 17.4 और हरियाणा में 18.5 MM बरसात, मंगलवार से फिर भारी बारिश की चेतावनी

Mon, 18 Jul 2022 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Jul 2022 12:03 AM IST
सार

पंजाब-हरियाणा के मुकाबले चंडीगढ़ में ज्यादा बारिश हो रही है। रविवार को यहां 48.9 एमएम बारिश हुई। यह सामान्य बारिश 9.8 के मुकाबले 399 प्रतिशत ज्यादा है। सिटी ब्यूटीफुल में 1 जून से 17 जुलाई तक 422.8 एमएम बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन
Rain alert in many districts of Punjab and Haryana from Tuesday
बरसात के पानी से गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब-हरियाणा पर मानसून मेहरबान है। रविवार को पंजाब में 17.4 और हरियाणा में 18.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। हरियाणा के कैथल में सबसे ज्यादा 58.4 एमएम और पंजाब के मोहाली में 72.7 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार से तीन दिन तक दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर कई जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। बारिश से पंजाब और हरियाणा के अधिकतम तापमान में क्रमश: दो और चार डिग्री गिरावट आई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई को पंजाब के माझा के अंतर्गत आने वाले पठानकोट, गुरदासपुर, दोआबा के होशियारपुर, नवांशहर और पूर्वी मालवा के रोपड़, मोहाली में भारी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के उत्तरी भाग के अंतर्गत आने वाले पंचकूला, अंबाला, करनाल और दक्षिणी हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी दोनों राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। पंजाब में 6.8 सामान्य बारिश के मुकाबले 17.4 एमएम बारिश हुई। यह सामान्य से 155 प्रतिशत ज्यादा है। हरियाणा में सामान्य बारिश 4.5 के मुकाबले 18.5 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 311 फीसदी ज्यादा है। हरियाणा के कैथल में सबसे अधिक 58.4, पानीपत में 46.6, करनाल में 38.0, पंचकूला में 33.4, झज्जर में 28.4 और अंबाला में 28.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। पंजाब के मोहाली जिले में सबसे अधिक 72.7, फतेहगढ़ साहिब में 56.7, रोपड़ में 41. 2, पटियाला में 33.1, लुधियाना में 32.3 एमएम बारिश हुई।

दोनों राज्यों से चंडीगढ़ में ज्यादा बारिश
पंजाब-हरियाणा के मुकाबले चंडीगढ़ में ज्यादा बारिश हो रही है। रविवार को यहां 48.9 एमएम बारिश हुई। यह सामान्य बारिश 9.8 के मुकाबले 399 प्रतिशत ज्यादा है। सिटी ब्यूटीफुल में 1 जून से 17 जुलाई तक 422.8 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश 291.7 के मुकाबले 45 प्रतिशत ज्यादा है।



शौचालय की दीवार गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत
अबोहर के गांव शेरगढ़ में रविवार दोपहर शौचालय की कच्ची दीवार गिरने से करीब तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा अपनी मां के साथ अपने ननिहाल आया था। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार मूलरूप से फाजिल्का के गांव सुरेशवाला निवासी करीब तीन वर्षीय तनुष पुत्र संदीप कुमार कुछ दिन पहले मां के साथ गांव शेरगढ़ अपने ननिहाल आया था।

दोपहर को जब बच्चा शौचालय गया तो अचानक कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर गई। हादसे में तनुष गंभीर घायल हो गया। दीवार गिरने की आहट होते ही परिजनों ने उसे तुरंत ही मलबे से निकालकर निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पटियाला में बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई 
पटियाला के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार रात से रविवार दोपहर तक बारिश होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि किसान जरूर सहमे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पटियाला में 24 घंटे में 72.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। घन्नौर, सन्नौर और शुतराणा बाढ़ संभावित इलाके हैं। ऐसे में इन हलकों के गांवों को लेकर जिला प्रशासन भी विशेष सतर्कता बरत रहा है। 

डीसी साक्षी साहनी ने घग्गर दरिया पर बाढ़ रोकथाम प्रबंधों का जायजा लिया और बादशाहपुर का दौरा किया। इसके साथ ही मोमिया ड्रेन समेत अरनेटू, दवारकापुर व हरचंदपुरा में लोगों से बातचीत की। ड्रेनेज विभाग के कार्यकारी इंजीनियर रमनदीप सिंह बैंस को निर्देश दिया कि घग्गर दरिया के बहाव और पानी के स्तर की 24 घंटे निगरानी की जाए। डीसी ने पातड़ां के एसडीएम नवदीप कुमार को भी बाढ़ प्रभावित गांवों में नंबरदारों व चौकीदारों के अलावा गांवों के पांच-पांच लोगों की कमेटियां बनाकर ठीकरी पहरे लगाने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि जिले में सभी बाढ़ कंट्रोल रूम कार्यशील हैं।

मुक्तसर में बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात
मुक्तसर जिले में शुक्रवार और शनिवार को हुई भारी बरसात से करीब 40 गांवों के खेतों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। फिर से बादल छाने से किसान चिंता में हैं। रविवार को जिले के विभिन्न गांवों में डीसी विनीत कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दौरा किया। जिला प्रशासन के अनुसार हर ब्लॉक के करीब 10-10 गांव बारिश के पानी की चपेट में आए हैं। हालांकि गांव जस्सेआना, गुलाबेवाला, खप्पियांवाली, फत्तनवाला में भी पानी भरा हुआ है लेकिन अटारी गांव में तो बाढ़ ही आई हुई है। 

बताया जा रहा है कि मड़मल्लू सेम नाले का पानी ओवरफ्लो होकर इन गांवों में पहुंच रहा है। गांव अटारी के सरपंच चन्नण सिंह का कहना है कि डीसी विनीत कुमार ने निकासी प्रबंध पुख्ता करने का भरोसा दिलाया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष एवं गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गिरदावरी करवाकर फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

लुधियाना में बारिश: गर्मी से राहत, सड़कों पर आफत
लुधियाना में रविवार को बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई है। वहीं, सड़कों पर पानी भरने से लोगों के लिए आफत भी बनी रही। पानी जमा रहने से वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा। कई जगह दो से तीन फुट पानी भरा होने से वाहन बंद हो गए। जलभराव से यह साफ हो गया है कि स्ट्रोम सीवरेज का इंतजाम न होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में शहर में कई जगहों पर सड़कों के किनारे सीवरेज डाले जाने की जरूरत है। निगम इस पर ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। दूसरी ओर बारिश फसलों के लिए ठीक बताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जुलाई को भी मौसम खराब रहेगा और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed