फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Railways Released helpline number on amritsar rail accident

अमृतसर रेल हादसे पर प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, राहत एवं बचाव कार्य तेज

Sat, 20 Oct 2018 03:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Oct 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
Railways Released helpline number on amritsar rail accident
अमृतसर रेल हादसा

दशहरे की शाम पंजाब के अमृतसर जिले में उस वक्त गम की लहर फैल गई, जब जौड़ा रेलवे फाटक के पास रावण दहन देख रहे 61 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। दरअसल लोग पटरियों पर बैठकर रावण दहन देख रहे थे।  इसी दौरान घटनास्थल से हावड़ा-अमृतसर (12054) ट्रेन गुजर चुकी थी। अंधेरा होने के कारण लोगों को दूसरी ट्रेन के बारे में पता नहीं चला। उसी समय वहां पर जालंधर-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन डीएमयू (74643) ट्रेन गुजरी। ट्रैक पर कई लोग खड़े थे, जिन्हें ट्रेन कुचलते हुए गुजर गई।  घटना के बाद प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पंजाब सरकार ने भी मृतकों के लिए राहत राशि की घोषणा की है।

विज्ञापन




रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। रेलवे राहत ट्रेन भी मौके पर पहुंच चुकी है। रेलवे का कहना है कि हादसे के वक्त फाटक बंद था। हादसा फाटक से कुछ दूरी पर हुआ है।अमृतसर रेल हादसे को लेकर प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। हादसे से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इन 0183-2223171, 0182-2564485 पर संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन


रेलवे के पीआरओ ने कहा कि घटना करीब शाम 6ः40 के आस-पास की है। हादसा अमृतसर और मानावाला स्टेशन के पास की है। पटाखे की आवाज की हड़बड़ी में काफी लोग ट्रैक पर आ पहुंचे और जालंधर से अमृतसर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर- मानावाला स्टेशन
 
रेलवे -               73325
बीएसएनएल   - 0183-2440024
पवार केबिन अमृतसर रेलवे   - 72820
बीएसएनएल -    0183-2402927
फिरोजपुर कमर्शियल कंट्रोल -  01632-1072

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed