कालका से शिमला तक का सफर अब ज्यादा रोमांचित होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका से शिमला का सफर अब और ज्यादा रोमांचित होने जा रहा है। रेलवे एक नई सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। जी हां, पहाड़ों के बीच यात्रा को और रोमांचित बनाने के लिए नॉर्दन रेलवे ने वर्ल्ड हैरीटेज ट्रैक कालका-शिमला के बीच अब चार्टर कोच वाली तीन ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।
ये चार्टर कोच बसनुमा होंगे और इनमें केवल आठ से नौ यात्री की ही बुकिंग हो पाएगी। जल्द ही रेलवे इन चार्टर कोच को कालका-शिमला के बीच चलाएगा। अंबाला के डीआरएम दिनेश कुमार व सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि नार्दन रेलवे के लिए कालका-शिमला सेक्शन में आरए-100, आरए-200 व झरोखा नाम से तीन चार्टर कोच शुरू किए जाएंगे।
इस खास तरह के लग्जरी कोच होंगे, जिसमें यात्री इस सफर का रोमांचक आनंद ले पाएंगे। कोच में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी रेलवे द्वारा यात्री को उपलब्ध करवाई जाएंगी।
रेलवे की साइट पर जाकर करें बुकिंग
डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि नॉर्दन रेलवे ने यह सुविधा कालका-शिमला हैरीटेज ट्रैक पर यात्रियों के सफर को और रोमांचक बनाने के लिए शुरू की है। ये चार्टर कोच यात्रियों को कालका से शिमला लेकर आएंगे और वहां सैर सपाटा करने के बाद उन्हें शिमला से वापस कालका भी लेकर जाएंगे। सुविधा के रेट भी निर्धारित कर दिए गए हैं, जो 1 अक्तूबर 2015 से लागू होंगे।
यात्रियों को इस चार्टर कोच की बुकिंग के लिए पीएएमसीईएलएल.यूएमबी.जीमेल.कॉम पर आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद रेलवे कस्टमर को कोच की उपलब्धता की जानकारी देगा और उसे उपलब्ध कराएगा। इस दौरान यात्रियों को तभी बताया भी जाएगा कि कोच कितने दिनों के लिए उपलब्ध रहेगा।
ये रहेंगे चार्टर कोच में राउंड ट्रिप के रेट
चार्टर कोच--------क्षमता--------प्रति राउंड ट्रिप फीस
आरए-100-------आठ यात्री ---------36 हजार
आरए-200---------नौ यात्री----------27 हजार
झरोखा------------आठ यात्री----------29 हजार