फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   railway paper leak mastermind caught

पकड़ में आ ही गया रेलवे पेपर लीक का मास्टरमाइंड

Thu, 20 Feb 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Feb 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
railway paper leak mastermind caught
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की परीक्षा से पहले ही पेपर लीक करवाने के मास्टर माइंड को पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को सेक्टर-17 से दबोचा गया।
विज्ञापन


उसकी पहचान हरियाणा स्थित सोनीपत निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। उसने ही पेपर से पहले कुछ परीक्षार्थियों को उनके मोबाइल पर प्रश्नों के जवाब मैसेज कर दिए थे।
विज्ञापन


मामला पिछले वर्ष आठ दिसंबर का है। साइबर सेल के इंचार्ज जसबीर सिंह को सूचना मिली थी कि रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है।

पुलिस ने सेक्टर-46 जीएमएसएसएस में बने परीक्षा केंद्र से छह युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके मोबाइल पर प्रश्नों के जवाब आए हुए थे।

गिरफ्तार युवकों में झज्जर निवासी नरेंद्र, कुलदीप, दीपक अहलावत, रोहतक निवासी दीवेंद्र, गुलाब और सोनीपत निवासी दलबीर सिंह शामिल थे। इनके पास से पुलिस को पर्चियां भी बरामद हुईं, जिन पर लिखे उत्तर और उनके मोबाइल पर आए मैसेज एक जैसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमएसएसएस-46 की प्रिंसिपल सुदेश राघव की शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र, कुलदीप, दीपक अहलावत, दीवेंद्र, गुलाब और दलबीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पूछताछ में उन्होंने मोबाइल पर जवाब भेजने वाले की जानकारी दी थी।

पुलिस टीम तब से इसके मुख्य मास्टर माइंड के पीछे लगी थी। बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनीपत (हरियाणा), गनौर के गांव बगाना निवासी अशोक कुमार को सेक्टर-17 से गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार अशोक कुमार ने ही पेपर शुरू होने से पहले परीक्षा देने वाले युवकों को मोबाइल से जवाब भेजे थे।

अदालत इस मामले में फरार आरोपी अशोक कुमार के गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है। जांच में पता चला है कि अशोक की कई रेलवे कर्मचारियों से गहरी दोस्ती है। साइबर सेल अशोक से अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।


हर प्रतिभागी से लिए थे तीन-तीन लाख
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की लिखित परीक्षा का पेपर अशोक कुमार ने सोनीपत में बैठकर ही लीक करवाया था। इसके लिए अशोक कुमार ने हर युवक से तीन-तीन लाख रुपये लिए थे। पकड़े गए आरोपी से साइबर सेल पता करने में लगी है कि आखिर कितने युवाओं से उसने नगदी ली और कितने लोग उसके गिरोह में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed