फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   railway divert root and stopped 6 train services between pathankot and himachal,

ट्रैक पर नहीं दौड़ेगी हिमाचल जाने वाली 6 ट्रेनें, जानिए कौन-कौन सी?

Mon, 25 Jul 2016 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पठानकोट
अमर उजाला ब्यूरो, पठानकोट Updated Mon, 25 Jul 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
railway divert root and stopped 6 train services between pathankot and himachal,
Pathankot Railway Station - फोटो : amar ujala
ट्रेन में सफर करने वाले लोग ध्यान दें, रेलवे विभाग की ओर से पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के बीच चलने वाली नैरोगेज ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे विभाग की ओर से पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के बीच चलने वाली नैरोगेज ट्रेनों को रद्द व सीमित कर दिया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाले भूस्खलन के खतरे को देखते हुए विभाग ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


डिवीजनल रेलवे मैनेजर, फिरोजपुर की ओर से जारी निर्देशों के तहत रेलवे विभाग ने पठानकोट से हिमाचल प्रदेश के बीच चलने वाली कुल 14 नैरोगेज ट्रेनों में से 6 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। वहीं दो ट्रेनों को सुरक्षित स्टेशनों तक सीमित कर दिया है। बता दें कि हर वर्ष हिमाचल में भूस्खलन के खतरे के कारण नैरोगेज ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है।
विज्ञापन


आमतौर पर रद्द किए जाने की अवधि अधिक से अधिक दो माह होती है लेकिन इस बार यह निर्देश कब तक लागू रहेगा यह कहना मुश्किल है। डीआरएम फिरोजपुर अनुज प्रकाश ने बताया कि इन ट्रेनों को अगले निर्देश आने तक नहीं चलाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर रेल यात्रियों को बसों से महंगा सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठानकोट से हिमाचल के ज्वालामुखी रेलवे स्टेशन तक ट्रेन से जाने में जहां 30 रुपये लगते थे अब लोगों को 200 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। रेलवे विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रेलवे स्टेशन पठानकोट से करीब 5 से 6 हजार यात्री रोजाना हिमाचल जाते हें। 
 

इन ट्रेनों में बदलाव

railway divert root and stopped 6 train services between pathankot and himachal,
ट्रेन
इन ट्रेनों में बदलाव
रेलवे के अनुसार रात 2:15 पर जाने वाली पठानकोट-जोगिन्द्रनगर (52471), सुबह 4 बजे बैजनाथ जाने वाली (52463) व शाम 5:50 पर ज्वालामुखी रोड स्टेशन तक जाने वाली, जोगिन्द्रनगर से शाम 6:35 पर चलकर रात 10:35 पर पठानकोट पहुंचने वाली (52474) व बैजनाथ से रात 08:23 पर चलकर रात 01:55 पठानकोट पहुंचने वाली (52470) व ज्वालामुखी रोड़ से सुबह 04:45 पर चलकर सुबह 08:30 बजे पठानकोट पहुंचने वाली (52462) ट्रेनों को रद्द रखने की प्लानिंग की गई है।

वहीं दोपहर 3.50 पर पठानकोट से बैजनाथ जाने वाली (52469) अब बैजनाथ की बजाए ज्वालामुखी रोड स्टेशन तक ही सीमित रहेगी और बैजनाथ से सुबह चलने वाली (52469) अब ज्वालामुखी स्टेशन से सुबह 07.15 पर चलकर 10.50 पर पठानकोट पहुंचेगी।

पठानकोट व जालंधर के बीच चलने वाली दो ट्रेनें भी हैं रद्द
वहीं पठानकोट से जालंधर जाने वाली (54622 पैसेंजर) व जालंधर से पठानकोट आने वाली (54621 पैसेंजर) ट्रेनों को भी बीते शनिवार से रैक शार्टेज के कारण रद्द किया गया है। यह ट्रेनें भी रद्द होने से पठानकोट-जालंधर रूट के यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। अगले आदेशों तक यह ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed