फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   railway did not given Increased land compensation, station will be attached

कोर्ट का सख्त फैसला, नीलाम होगा मोहाली रेलवे स्टेशन, वजह बड़ी

Wed, 06 Jul 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Jul 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
railway did not given Increased land compensation, station will be attached
कोर्ट - फोटो : file photo

13 साल पहले एक्वॉयर की गई जमीन का बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं देने पर कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाया। मोहाली रेलवे लाइन के लिए करीब 13 साल पहले एक्वॉयर की गई जमीन का बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं देने के मामले में जिला अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मोहाली रेलवे स्टेशन की कुर्की के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा स्टेशन मास्टर का सरकारी वाहन, दफ्तार की बिल्डिंग, रेलवे मुलाजिमों की रिहायश वाली सरकारी बिल्डिंग, कंप्यूटर, कुर्सियां, टेबल, अलमारियाें को भी अटैच करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई आठ जुलाई को होगी। मंगलवार को ढोल बचाकर अटैचमेंट के आदेश रेलवे स्टेशन पर चिपकाए गए। हालांकि, रेलवे के अफसरों ने कोर्ट के आदेश की कापी लेने से मना कर दिया। अफसरों ने इस संबंध में दलील की कि उनका हेड आफिस अंबाला में है। ऐसे में आदेश की काफी वहां ही दी जाए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव रायपुर खुर्द के कई परिवारों ने बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं मिलने पर रेलवे के खिलाफ अदालत में केस दायर किया था। इसके बाद अदालत ने रेलवे को मुआवजा बढ़ा कर देने को आदेश दिए थे। लेकिन, रेलवे ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद किसानों ने दोबारा अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने यह फरमान जारी किया है। जिक्रयोग है कि वर्ष 2002 में रेलवे लाइन बिछाने और जमीन एक्वॉयर करने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी हुआ था। रेलवे ने पांच लाख 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का आदेश दिया था। कई लोग इसका विरोध करते हुए अदालत चले गए थे। इसके बाद अदालत ने मुआवजे की राशि बढ़ाकर 17 लाख कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed