फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rail coach restaurant started at Katra railway station

Good News: कटरा रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ रेल कोच रेस्त्रां, यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Fri, 10 Nov 2023 12:01 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Nov 2023 12:01 AM IST
सार

यह रेस्त्रां अनेक प्रकार की खूबियों एवं विशेषताओं से सुसज्जित है। इसमें आमजन एवं रेल यात्रियों को अनोखेपन का अहसास एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ फ्री वाई-फाई जैसी बेहतरीन सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Rail coach restaurant started at Katra railway station
रेल कोच रेस्टोरेंट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर राज्य का पहला रेल कोच रेस्त्रां श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को शुरू हुआ। फिरोजपुर मंडल के डीआरएम संजय साहू ने बताया कि इसे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन के रेल परिसर में स्थापित किया गया है। इस रेस्त्रां को ऑन व्हील्स व रेलवे के फूड ऑन व्हील्स कॉन्सेप्ट के तहत बनाया गया है। इसमें एक पुराने रेलवे कोच को रेल कोच रेस्त्रां में बदल दिया गया है। यह रेस्त्रां आधुनिक साज-सज्जा से युक्त है। इसमें यात्रीगण स्टेशन पर ही स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे।

विज्ञापन


यह सुविधा रेल यात्रियों के साथ-साथ आमजनों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इस कोच रेस्त्रां में किफायती दरों पर यात्री अपने पसंदीदा व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। यह रेस्त्रां अनेक प्रकार की खूबियों एवं विशेषताओं से सुसज्जित है। इसमें आमजन एवं रेल यात्रियों को अनोखेपन का अहसास एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ फ्री वाई-फाई जैसी बेहतरीन सुविधा मिलेगी। इस अनूठी पहल का प्रारंभ आमजन व रेलयात्रियों को उच्च गुणवत्तापरक व्यंजन उपलब्ध कराने और राजस्व को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed