{"_id":"413f8871df73a6e8f506dadbbd0308df","slug":"rail-budget-2016-public-expectations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल बजट से चंडीगढ़ को बड़ी उम्मीदें, लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल बजट से चंडीगढ़ को बड़ी उम्मीदें, लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 फरवरी को रेल बजट पेश होने जा रहा है। इसके साथ ही चंडीगढ़ और हरियाणा के लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखकर बजट सत्र में चंडीगढ़ से अजमेर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस को रोजाना चलाने के लिए है।
विज्ञापन
यह ट्रेन फिलहाल चंडीगढ़ से तीन दिन अजमेर के लिए चलती है। जबकि चंडीगढ़ वासी चाहते हैं कि यूपी और बिहार के लिए साप्ताहिक ट्रेनों को दैनिक किया जाए। रेल यात्री वर्ष 2016-17 के बजट सत्र में चंडीगढ़ से नई ट्रेनें चलाने की मांग कर रहे हैं। 23 फरवरी को बजट सत्र शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
25 फरवरी को रेल बजट पेश करने की घोषणा की गई है। यात्रियों की मांग है कि चंडीगढ़ से हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन चलाई जाए। क्योंकि यहां से हरिद्घार के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। वहीं, यूपी और बिहार जाने वाली सप्ताहिक ट्रेनों को रोजाना चलाने की मांग यात्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
यार्ड का विस्तार होने पर ही चल सकती हैं नई ट्रेनें
सिटी ब्यूटीफुल और कालका से रेलवे यार्ड का विस्तार होने के बाद ही नई ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। यह कहना है अंबाला डिवीजन के डीआरएम दिनेश कुमार का। इसके लिए डीआरएम ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है। वहीं ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए प्लेटफार्म का विस्तार भी जरूरी है। फिलहाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर छह का काम करीब 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखकर यूपी -बिहार की तरफ जाने वाली साप्ताहिक ट्रेनों को रोजाना किया जाए।
- शशी शंकर तिवारी, चेयरमैन, पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़
हिंदुओं का तीर्थ स्थल हरिद्वार है। चंडीगढ़ से हरिद्वार के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। चंडीगढ़ से हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन की मांग कई वर्षों से की जा रही है। इसके लिए रेल मंत्री को भी पत्र लिखा गया है।
- सुभाष पपनेजा, निवासी पंचकूला