{"_id":"58ffa5c54f1c1b9228c0d78e","slug":"raid-in-htoo-cafe-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटूओ कैफे में छापामारी, तंबाकू के 40 पैकेट जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटूओ कैफे में छापामारी, तंबाकू के 40 पैकेट जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
कैफे में पड़ा छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम ईस्ट तपस्या राघव के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार रात सेक्टर-26 स्थित एचटूओ कैफे में छापामारी की। टीम ने तंबाकू के सैंपल भरे और फ्लेवर्ड तंबाकू के 40 से अधिक पैकेट जब्त किए। छापामारी पड़ते ही कैफे में अफरातफरी मच गई। गौरतलब है कि मध्यमार्ग में शराबबंदी के बाद युवाओं का रुझान अब हुक्काबार की ओर है। छापामारी के दौरान कई युवा हुक्के का कश लगाते दिखे।
अधिकारियों ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए बुधवार को लैब में भेजा जाएगा। यदि सैंपल में निकोटिन पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चंडीगढ़ में हुक्का बार चलाने पर प्रतिबंध है।अफसरों ने कहा कि अक्सर शिकायत मिलती है कि फ्लेवर्ड तंबाकू की आड़ में कई जगह निकोटिन सर्व किया जाता है। जो गैरकानूनी है। अक्सर जांच के बाद इसके बारे में पता चलता है। हाईकोर्ट ने इस संबंध में कड़ा आदेश भी दे रखा है।