फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raid in five PU hostels at quarter to five in the morning, 50 suspects arrested

Chandigarh News: सुबह पौने पांच बजे पीयू के पांच हॉस्टलों में छापा, 50 संदिग्ध दबोचे, पूछताछ के बाद छोड़ा

Fri, 01 Sep 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Raid in five PU hostels at quarter to five in the morning, 50 suspects arrested
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में वीरवार सुबह 4:45 बजे पुलिस ने एक साथ पांच बॉयज हॉस्टलों में छापा मारा। इस दौरान करीब 50 संदिग्ध युवकों को राउंडअप किया गया, जिन्हें बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि पीयू में छात्रसंघ चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन कैंपस का माहौल बिगड़ने नहीं देना चाहते। छात्रावासों में बाहरी युवकों का प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार सुबह एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सेंट्रल डिवीजन गुरमुख सिंह के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। इस दौरान सेक्टर-11 थाना के एसएचओ मलकीत सिंह और सेक्टर-17 थाना के एसएचओ राजीव कुमार, सेक्टर-22 पुलिस चौकी इंचार्ज, पीयू चौकी इंचार्ज समेत करीब 100 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एक साथ पहुंचे पुलिस बल की 10 टीमों ने पुरुष छात्रावास नंबर-1, 2, 3, 4 और 5 में सर्च ऑपरेशन चलाया। एक-एक कर पांचों छात्रावासों की तीनों मंजिलों पर मौजूद हर कमरे को खुलवाकर जांच की गई। इस दौरान करीब ढाई सौ कमरों की तलाशी ली गई और छात्रों के पहचानपत्र और छात्रावास आवंटन के कागजात जांचे गए। इस दौरान पहचानपत्र न दिखा पाने पर करीब 50 संदिग्ध युवकों को राउंडअप कर पीयू चौकी ले जाया गया। जहां युवकों से पूछताछ कर हॉस्टल वार्डनों से उनकी पहचान कराई गई। इस दौरान पीयू छात्र होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। मौके पर पीयू प्रशासन के कुछ अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने हॉस्टल में रह रहे छात्रों से कहा कि किसी भी बाहरी छात्र को शरण दी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी गुरमुख सिंह ने बताया कि बाहरी और शरारती तत्व पीयू का माहौल खराब न करें, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। चुनाव तक इसी तरह के हॉस्टल चेकिंग समेत अन्य जांच अभियान जारी रहेगा। बाहरी छात्रों या असामाजिक तत्वों के मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed