{"_id":"592305454f1c1b3c6a536a1e","slug":"rai-sports-school-issue-anil-vij-vs-captain-abimanyu-haryana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राई स्पोर्ट्स स्कूल विवाद: कैप्टन-विज के सुर नहीं पड़े नरम, तल्खियां कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राई स्पोर्ट्स स्कूल विवाद: कैप्टन-विज के सुर नहीं पड़े नरम, तल्खियां कायम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 May 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
राई स्पोर्ट्स स्कूल मामला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल राई में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों के बीच टकराव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऑडिट टीम की कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के बीच तल्खियां पहले की तरह ही बनी हुई हैं। सोमवार को इस विवाद पर दोनों के बीच एक बार फिर अप्रत्यक्ष रूप से शब्द बाण चले।
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने हरियाणा निवास में बैठक के बाद इस मामले को लेकर पूछे जाने पर कहा कि वह मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों का सम्मान करते हैं। सरकार में शामिल हर जिम्मेदार व्यक्ति यह जानता है कि वित्त विभाग का काम सभी विभागों को मांग के अनुसार बजट उपलब्ध करवाना है। इसी तरह आवंटित बजट का सही इस्तेमाल हो, यह काम भी ऑडिट विभाग का है। इसके तहत हर विभाग में कार्रवाई की जाती है। उन्होंने राई स्कूल का नाम लिए बिना कहा कि ऑडिट टीम ने जो ऑडिट किया है, वह बिल्कुल सही है।
खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऑडिट करना रूटीन का काम है, लेकिन अब तक कितनी ऑडिट रिपोर्ट मीडिया की सुर्खियां बनीं। ऑडिट में कई विभागों में वित्तीय अनियमितताएं सामने आती हैं, उन्हें कितना सार्वजनिक किया जाता है। मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल विवाद को जानबूझकर तूल दिया गया। इस मामले की जांच सरकार के वरिष्ठ अधिकारी से कराना जरूरी है। विज ने कहा कि डीजीपी को एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र भेजा है, उनका जवाब आना अभी बाकी है।