फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi stayed in RSS worker factory in Panipat

हरियाणा: RSS कार्यकर्ता की फैक्टरी में रुके राहुल गांधी, हार्वर्ड प्रोफेसर के साथ चाय पर की चर्चा

Fri, 06 Jan 2023 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Jan 2023 10:39 PM IST
सार

राहुल गांधी ने शीला से पूछा कि क्या वह राजनीति में रुचि रखती हैं, जिस पर शीला ने हां में जवाब दिया। शीला ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय राजनीति के साथ ही भारत की राजनीतिक स्थिति पर भी नजर रखती हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi stayed in RSS worker factory in Panipat
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शीला का हाथ पकड़कर बातचीत करते राहुल गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह जब हरियाणा के सनौली खुर्द से शुरू हुई तो उसमें अमेरिका के हार्वर्ड केनेडी स्कूल में साइंस एवं टेक्नोलॉजी की प्रोफेसर शीला जेसनऑफ भी शामिल हुईं। यात्रा के दौरान उन्होंने राहुल गांधी से भारत में जलवायु परिवर्तन की स्थिति पर चर्चा की और इसे बड़ी चुनौती बताया। 

विज्ञापन


राहुल ने जलवायु परिवर्तन की स्थिति से निपटने के लिए उनके कार्यों के बारे में पूछा। करीब आधे घंटे तक पदयात्रा के दौरान राहुल के साथ उनकी बात हुई। इसके बाद राहुल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े निर्यातक विपिन राज सरदाना की मार्बल मार्केट स्थित फैक्टरी में पहुंचे और यहां चाय-नाश्ते के दौरान उन्होंने करीब 45 मिनट तक शीला जेसनऑफ और उनके विद्यार्थियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन


शीला जेसनऑफ ने बताया कि दिल्ली में जलवायु परिवर्तन के विषय पर आयोजित बैठक में बंगाल निवासी लियो सरदेन के साथ वह और उनके विद्यार्थी परीरो रतन और हिलटन शामिल हुए थे। लियो राहुल गांधी को जानते हैं। उन्होंने राहुल गांधी से बात की और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई। इसके बाद वे लोग सनौली खुर्द से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ प्रोफेसर जेएच जेसनऑफ और वाराणसी में इतिहास के प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद आरिफ भी थे। शीला मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली हैं और 40 वर्ष से अमेरिका के बोस्टन में रह रहीं हैं। दिल्ली की रहने वाली परीरो रतन पांच वर्ष से उनकी विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने शीला से पूछा- क्या राजनीति में रुचि रखती हैं
राहुल गांधी ने शीला से पूछा कि क्या वह राजनीति में रुचि रखती हैं, जिस पर शीला ने हां में जवाब दिया। शीला ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय राजनीति के साथ ही भारत की राजनीतिक स्थिति पर भी नजर रखती हैं।

होलबर्ग प्राइस से सम्मानित हैं शीला
शीला जेसनऑफ को वर्ष 2022 में नार्वे के ओस्लो में होलबर्ग पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह अवार्ड साइंस एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया था।

इंसानियत के नाते राहुल के लिए दी जगह: विपिन
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के चाय-नाश्ते के लिए जगह नहीं मिल रही थी। इस पर उनकी सुरक्षा में लगे एसीपी मार्बल मार्केट स्थित विपिन राज सरदाना की फैक्टरी पहुंचे। उन्होंने विपिन से राहुल को हार्वर्ड से आए दल के साथ बातचीत और चाय-नाश्ता करने के लिए फैक्टरी में जगह उपलब्ध कराने की गुजारिश की। विपिन राज ने उनसे कहा कि मैं हूं तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकिन इंसानियत के नाते जगह जरूर दे दूंगा। राहुल यहां करीब 46 मिनट रुके। विपिन ने राहुल को बताया कि उनके पिता पिछले 50 वर्ष से और वह भी बचपन से संघ से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि राहुल ने जाते वक्त गले लगाते हुए उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed