फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   rahul gandhi, punjab congress, punjab assembly election, rahul editors meet, punjab

संपादकों के सामने राहुल गांधी ने बताई पंजाब में कांग्रेस की रणनीति

Mon, 18 Apr 2016 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 18 Apr 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi, punjab congress, punjab assembly election,  rahul editors meet, punjab
पंजाब कांग्रेस पर अब चौरासी की छाया नहीं : राहुल - फोटो : amarujala
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मानते हैं कि आगामी पंजाब चुनाव में कांग्रेस पर चौरासी के दंगों और ब्लूस्टार ऑपरेशन की यादें हावी नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन

कांग्रेस सार्वजनिक तौर पर उन घटनाओं पर अफसोस जता चुकी है और पंजाब की जनता अब उसे राज्य के विकास और अमन के लिए याद करती है।

शनिवार को जीरकपुर में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले संपादकों के साथ अंतरंग बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद के दोनों सदनों में सन् चौरासी के घटनाक्रम पर खेद जताया था। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ये स्पष्टीकरण तब दिया जब एक पंजाबी अखबार के
विज्ञापन
विज्ञापन

संपादक ने उन्हें कनाडाई प्रधानमंत्री द्वारा हाल में कामगाटा मारू प्रकरण पर माफी मांगे जाने की याद दिलाई और पूछा कि क्या कांग्रेस भी अपनी गलती के लिए माफी मांगने
को तैयार है।

एक अन्य सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला आप पार्टी से नहीं, बल्कि अकालियों की डरावनी मशीनरी से है। उन्होंने कहा कि
अकाली हिंसा और पैसे की ताकत के बूते चुनाव जीतने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सिर्फ अपने जमीनी काम की बदौलत कांग्रेसी नेताओं के लिए चुनाव जीतना मुश्किल
तो होगा लेकिन जनमत अब अकालियों के इतना खिलाफ है कि कांग्रेस की सरकार बन कर रहेगी।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी जनता का पैसा पब्लिसिटी पर लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही लेकिन पंजाब में उसका कोई बड़ा आधार नहीं है। अपने पुराने और व्यापक
नेटवर्क की बदौलत कांग्रेस ही अकालियों के लिए प्रमुख चुनौती बनी रहेगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे यह बात बड़ी रोचक लगती है कि आप के पास विज्ञापनों
और पब्लिसिटी पर लुटाने के लिए चार सौ - पांच सौ करोड़ का बजट कहां से आता है।

मोदी सरकार माकेंटिंग में बेहतर
जब कांग्रेस उपाध्यक्ष से पूछा गया कि दो साल का मोदी सरकार का काम कैसा रहा, तो उन्होंने कहा कि और किसी मोर्चे पर नहीं, सिर्फ मार्केटिंग और प्रचार में मोदी सरकार
सफल रही है। कभी स्वच्छ भारत, कभी स्टैंड अप इंडिया, और कभी किसी और तरह के नारे लाकर पब्लिक को भरमाने में केंद्र सरकार माहिर है। कांग्रेस ने आधार कार्ड
और जीएसटी जैसे ऐतिहासिक सुधारों की नींव रखी लेकिन उनकी मार्केटिंग कर मोदी सरकार क्रे डिट बटोरने की कोशिश कर रही है।

नशे पर सबसे पहले चेताया था

rahul gandhi, punjab congress, punjab assembly election,  rahul editors meet, punjab
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amarujala
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने नशे की समस्या के संदर्भ में कहा कि आज से पांच साल पहले जब उन्होंने स्टेटमेंट दिया था कि पंजाब में सत्तर फीसदी नौजवान नशे की गिरफ्त में हैं तो
उनका मजाक उड़ाया गया था। बाद में पूरे देश ने माना कि पंजाब में नशे ने क्या कहर ढाया। उन्होंने कहा कि कोर्ट में मामले विचाराधीन होने के कारण वे ज्यादा कुछ तो नहीं
कह सकते लेकिन इतना तो कहना होगा कि पंजाब सरकार में कुछ लोगों को नशे के कारोबार से फायदा होता है।

कैप्टन ही कांग्रेस का चेहरा
क्या कैप्टन अमरिंदर को विधिवत तौर पर मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा? इस सवाल पर राहुल ने कहा कि कांग्रेस की नीति चुनाव से पहले ऐसा एलान
करने की नहीं रही है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कैप्टन ही आज की तारीख में कांग्रेस का चेहरा हैं।

कोई गठजोड़ नहीं
बिहार की तरह क्या कांग्रेस पंजाब चुनाव में भी किसी तरह के राजनीतिक गठजोड़ पर विचार कर रही है? इसके जवाब में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई
जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार के हालात अलग थे और पंजाब के अलग। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस एक नए वर्कप्लान पर काम कर रही है जिसके नतीजे
आगामी महीनों में दिखेंगे। उन्होंने कहा कि तलबंडी साबो में कांग्रेस की रैली में उमड़ी भीड़ सबूत है कि कांग्रेस तेजी से मजबूत हो रही है।

परिचर्चा के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह, रणजीत  सिंह सुरजेवाला, अंबिका सोनी, राजा वडिंग, शकील अहमद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

दस दिन में कंट्रोल कर लेंगे नशे की समस्या : कैप्टन अमरिंदर

rahul gandhi, punjab congress, punjab assembly election,  rahul editors meet, punjab
परिचर्चा के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
संपादकों के साथ परिचर्चा में राहुल गांधी की मौजूदगी में कैप्टन अमरिंदर ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद मुश्किल से दस दिनों में नशे की समस्या पर नियंत्रण
कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक ड्रग्स के नेटवर्क पर कंट्रोल करना उतना मुश्किल नहीं होता। हर थानेदार को पता होता है कि उसके इलाके में कहां कौन से
चैनल से नशा बिकता है। उन्होंने कहा कि जरूरत महज इच्छा शक्ति की है जो कि मौजूदा अकाली सरकार के पास है ही नहीं।

राहुल बोले-- तुसी कित्थे जांदे हो....
संपादकों के साथ अनौपचारिक बातचीत में राहुल गांधी के व्यक्तित्व का शोख पहलू भी झलका । जलपान के दौरान उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ उन्हें बहुत अच्छा शहर लगता
है और यहां वे अपनी आंटी (नेहरू परिवार की एक वरिष्ठ सदस्या) से मिलने कभी कभी आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे कुछ कुछ पंजाबी भी बोल सकते हैं। इसके
साथ ही उन्होने एक जुमला बोलकर दिखाया: तुसीं कित्थे जांदे हो ....।

बॉडी लेंग्वेज का इस्तेमाल
राहुल गांधी परिचर्चा के दौरान खासे मुखर दिखे। बॉडी लेंग्वेज का भी खूब इस्तेमाल किया। जब एक महिला संपादक ने उनसे पूछा कि मोदी सरकार की पाकिस्तान नीति में
क्या गलत है तो उन्होने बाकायदा बैठकर जमीन छूते हुए बताया कि अपनी हरकतों की वजह से पाकिस्तान की हैसियत जमीन के पास गिरी हुई थी। लेकिन मोदी जी ने
नवाज शरीफ के घर अचानक दौरा करके पाकिस्तान को भारत के बराबर में लाकर बिठा दिया। आए दिन आतंकवादी हमले करने वाले और मुंबई पर हमला करवाने वाले
एक गैर जिम्मेदार परमाणु देश की भारत जैसे जिम्मेदार परमाणु देश से कैसी बराबरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से परेशान अफगानिस्तान वाले भारत का साथ
मिलने से काफी खुश थे लेकिन जब काबुल से वापस आते हुए मोदी पाकिस्तान उतर गए तो किए कराए पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed