फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi Kheti Bachao Yatra will run for two days in Haryana

हरियाणाः राहुल गांधी की 'खेती बचाओ यात्रा' कल से, पेहोवा से शुरू, करनाल में होगी खत्म

Mon, 05 Oct 2020 12:05 AM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Kheti Bachao Yatra will run for two days in Haryana
हरियाणा कांग्रेस की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 'खेती बचाओ यात्रा' हरियाणा में दो दिन चलेगी। छह अक्टूबर को पेहोवा से शुरू होकर यात्रा सात अक्टूबर को करनाल में संपन्न होगी। यात्रा को लेकर रविवार को नई दिल्ली के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज मार्ग स्थित वार रूम में हरियाणा कांग्रेस की बैठक हुई। 

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व विधायकों को यात्रा का पूरा कार्यक्रम बताया गया व इसे सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव, धर्मपाल मलिक, रघुबीर कादियान के अलावा सभी विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन


बंसल व सैलजा ने विधायकों व वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर यात्रा को लेकर उनके विचार भी जाने। साथ ही प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज के राहुल को हरियाणा की सीमा में पंजाब से प्रवेश न करने देने वाले बयान पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक के बाद प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि यह कृषि कानून किसानों के हितों के बिल्कुल विपरीत हैं। इसलिए राहुल गांधी किसानों के बीच आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सरकार संघीय ढांचे पर प्रहार कर रही है। भाजपा सरकार ने भरपूर प्रयास किया कि हाथरस मामले को दबाया जाए। इस मामले को लेकर सोमवार सुबह 10 बजे हरियाणा कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर हाथरस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल ने इन काले कानूनों के खिलाफ पंजाब से ट्रैक्टर यात्रा शुरू की है। यह यात्रा किसानों की इस लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगी। छह और सात अक्तूबर को राहुल गांधी हरियाणा में दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। वह छह अक्तूबर को देवीगढ़ बॉर्डर से पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करेंगे।

वहां से ट्रैक्टरों के साथ पेहोवा पहुंचकर लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कुरुक्षेत्र जाएंगे और रात को कुरुक्षेत्र में ही रुकेंगे। सात अक्तूबर को पिपली मंडी से राहुल गांधी की यात्रा शुरू होगी। पिपली मंडी से वह नीलोखेड़ी जाएंगे और फिर करनाल पहुंचेंगे। करनाल में उनकी 'खेती बचाओ यात्रा' संपन्न होगी।


नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के नए कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं। इन्हीं काले कानूनों का विरोध करने के लिए राहुल गांधी हरियाणा आ रहे हैं। किसानों का साथ देने, उनकी आवाज उठाने का बीड़ा राहुल ने उठाया है। पूरा किसान वर्ग इन कानूनों को लेकर चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed