{"_id":"614caa528ebc3e095b7f9a80","slug":"rahul-gandhi-called-punjab-new-cm-charanjit-singh-channi-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पहुंचे पंजाब के सीएम : राहुल- सोनिया गांधी से मिलेंगे चन्नी, मंत्रिमंडल की आज हो सकती है घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पहुंचे पंजाब के सीएम : राहुल- सोनिया गांधी से मिलेंगे चन्नी, मंत्रिमंडल की आज हो सकती है घोषणा
Fri, 24 Sep 2021 12:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:39 AM IST
सार
माना जा रहा है कि शुक्रवार को चन्नी चंडीगढ़ लौटकर अपने मंत्रियों के नामों का एलान कर देंगे। कैप्टन मंत्रिमंडल में शामिल कई नेताओं की छुट्टी हो सकती है।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के अन्य नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के मंत्रियों का फैसला आज नई दिल्ली में पार्टी आलाकमान के दरबार में होगा। इसे लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर चन्नी गुरुवार शाम दिल्ली पहुंच गए। मंत्रियों के चयन को लेकर शुक्रवार को उनकी राहुल गांधी और सोनिया गांधी से चर्चा होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर के नए खुलासे: कहा- तीन हफ्ते पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी, सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारूंगा
विज्ञापन
माना जा रहा है कि शुक्रवार को चन्नी चंडीगढ़ लौटकर अपने मंत्रियों के नामों का एलान कर देंगे। कैप्टन मंत्रिमंडल में शामिल कई नेताओं की छुट्टी हो सकती है। इससे पहले, पता चला है कि गुरुवार को चंडीगढ़ में चन्नी के अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक में मंत्रियों के नामों चर्चा हुई और एक सूची भी तैयार की गई, जिसे चन्नी अपने साथ लेकर दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दिखा वायुसेना का शौर्य: सुखना लेक के ऊपर गरजे राफेल व चिनूक, मौसम के कारण नहीं उड़े सूर्यकिरण
उल्लेखनीय है कि चन्नी इससे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अगले ही दिन दिल्ली गए थे। तब उनके साथ नवजोत सिद्धू, दोनों डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी भी थे। उस समय चारों नेताओं की राहुल और सोनिया गांधी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही बातचीत हो सकी थी, क्योंकि गांधी परिवार उन दिनों शिमला में था। अब राहुल व प्रियंका बुधवार रात नई दिल्ली पहुंचे हैं।