फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ragging in PGI: Resident doctor returned home after leaving his studies

पीजीआई में रैगिंग ः रेजिडेंट डॉक्टर पढ़ाई छोड़ लौटा घर

Thu, 01 Apr 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ragging in PGI: Resident doctor returned home after leaving his studies
चंडीगढ़। पीजीआई में रैगिंग का मामला सामने आया है। इसे लेकर फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पीजीआई प्रशासन से कमेटी गठित कर मामले की जांच की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रथा बोरा ने बताया कि पीजीआई एमसीएच न्यूरो सर्जरी प्रथम वर्ष के रेजिडेंट ने लिखित शिकायत की है कि पीजीआई में ज्वाइन करने के बाद उसके साथ सीनियरों ने रैगिंग की। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए उसके क्षेत्र का ताना मार कर उसे जलील किया गया। इसलिए उसने तनाव में आकर अंतत: पढ़ाई छोड़ना उचित समझा और घर लौट गया।
विज्ञापन

डॉक्टर प्रथा का कहना है कि ठीक इसी तरह का एक और मामला भी सामने आया है, लेकिन उस मामले में हमें कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। रैगिंग का आरोप लगाने वाले डॉक्टर ने शिकायत में यह भी बताया है कि उसने इस संदर्भ में पीजीआई प्रशासन से भी मदद मांगी थी, लेकिन उसे विभागीय मामला होने का हवाला देकर लौटा दिया गया। इसलिए उसने हार कर पीजीआई छोड़ने का निर्णय लिया। डॉ. प्रथा का कहना है कि अगर मामले में जरा भी सच्चाई है तो उसकी कमेटी गठित कर निष्पक्ष रूप से जांच कराई जानी चाहिए जिससे हकीकत सामने आए।
विज्ञापन

कोट-
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जाएगी।
-प्रो जगतराम, पीजीआई निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed