फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rafale in Ambala: Ambala residents feel proud on Rafale jets arrives

अंबालावासियों में दिखा जोश, राफेल की पहली झलक पर बोले- मानो शरीर में बिजली दौड़ गई हो

Thu, 30 Jul 2020 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Jul 2020 01:14 AM IST
सार

  • इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हुआ अंबाला का नाम, राफेल के स्पर्श से देशभक्ति से हुआ गुंजायमान
  • धारा 144 के बाद भी देशभक्ति से सराबोर अंबाला वासी, एक झलक पाने को छतों पर घंटों करते रहे इंतजार

विज्ञापन
Rafale in Ambala: Ambala residents feel proud on Rafale jets arrives
राफेल विमान।

विस्तार

अंबाला का नाम बुधवार दोपहर को इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। इस साक्ष्य का प्रत्येक देशवासी गवाह बना और सभी ने इस सहर्ष स्वीकार भी किया। यह वो क्षण था जब राफेल की गूंज सुनते ही नभ, आकाश व धरती गुंजायमान हो गई। धारा 144 लगी होने के बाद देशभक्ति से सरोबार लोग छतों पर चढ़ गए और देश की आन-बान व शान राफेल को देखने के लिए धूप में ही घंटों खड़े रहे। राफेल की एक झलक पाते ही खुद-खुद उनके हाथ सिर तक पहुंच गए और खुशी का इजहार करते हुए भारत मां की जय का उद्घोष किया।  

विज्ञापन


राफेल ने अंबाला छावनी को एक नई पहचान दिलाई है, जो पिछले कई सालों से अंबाला लुप्त हुआ था। आज पूरे देश मे अंबाला का नाम रोशन हो रहा है। आज भारत में दीवाली जैसा माहौल हो। नवीन यादव।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- राफेल: सीमा नहीं करेगा पार, खाली नहीं जाएगा वार, चीन-पाक में 600 किमी तक मचा देगा तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत व चीन के बीच जो तनाव चल रहा है। राफेल के आने से हमारे देश की सेना को और मजबूती मिलेगी। इस पल का इंतजार देश का हर नागरिक बड़ी बेसब्री से कर रहा था।  संजीव चौधरी।

अंबाला एयरफोर्स में आए राफेल से आज पूरा देश जश्न मना रहा है। चीन के साथ विवाद के बीच भारत की ताकत कई गुना बढ़ गई है। केंद्र सरकार का सबसे सराहनीय कदम है। सुभाष वर्मा।

राफेल को देखकर शरीर में बिजली सी दौड़ गई। देशभक्ति से मन सरोबार हो गया। यह देश के लिए एक गौरव का क्षण है। इसे भुलाया नहीं जा सकता। मनोज शर्मा।

पिछले कुछ दिनों से लगातार टीवी पर नजर लगी हुई थी कि कब फ्रांस से राफेल अंबाला पहुंचेंगे। परमात्मा ने फरियाद सुन ली और राफेल सुरक्षित देश की घरती पर उतर गया। धर्मपाल धनगर।

राफेल की गर्जना बब्बर शेर जैसी है। इसे देखकर मन रोमांचित हो रहा है। इसकी खुबियों का कोई सानी नहीं है। उड़ान ही दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए काफी है। अजय शर्मा।

भारतीय सेनाएं देश की आन-बान-शान हैं। राफेल के आने से ताकत दोगुना हो गई है। अब किसी भी विषम हालात में राफेल तुरंत सेना की ढाल बनकर साथ देगा। नीतिन सहोता।

यह एक गौरव का क्षण है। प्रत्येक भारतवासी को बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार था। आसमान में राफेल नजर आते ही लोगों ने भारत मां के उद्घोष शुरु कर दिए। यह नजारा हमेशा दिल में रहेगा। अमित शर्मा।

अंबाला का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। यह अंबाला वासियों के लिए अद्वभुत गौरव है जो सदियों तक स्कूली और कॉलेज की कक्षाओं में पढ़ाया जाएगा। सुरिंदर राणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed