फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Radha Ashtami online time tomorrow enjoy 256 dishes

राधा अष्टमी कल इस बार ऑनलाइन होंगे दर्शन, 256 व्यंजनों का लगेगा भोग

Mon, 24 Aug 2020 10:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Radha Ashtami online time tomorrow enjoy 256 dishes
चंडीगढ़। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सेक्टर-20 चंडीगढ़ में राधा अष्टमी महोत्सव 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोरोना के कारण राधा रानी का दोपहर को होने वाला पंचामृत महाभिषेक और उनके साक्षात दर्शन इस बार सिर्फ ऑनलाइन होंगे। महाभिषेक के बाद 256 व्यंजनों का भोग लगेगा। शाम सात बजे से रात नौ बजे तक राधा रानी के चरण कमल के दर्शन होंगे।
विज्ञापन

मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि बामन महाराज के सान्निध्य में कार्यक्रम का आयोजन होगा। सभी धार्मिक कार्यक्रम के दौरान समाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर साढ़े बारह बजे तक संकीर्तन प्रवचन अभिषेक का लाइव प्रसारण फेसबुक पर किया जाएगा। इस दौरान मठ मंदिर का मुख्य द्वार पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन

विजेता बच्चों के नामों की घोषणा होगी
राधा अष्टमी पर जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य पर बच्चों के ऑनलाइन करवाए सांस्कृतिक कार्यक्रम केविजेता बच्चों के नाम भी घोषित किए जाएंगे। बामन महाराज ने कहा कि पूरे वर्ष में सिर्फ राधा अष्टमी के अवसर पर ही राधा रानी के चरण कमलों के दर्शन किए जा सकते हैं। उनके दर्शन से राधा रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed