फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Race for admission in pre nursery, 19 times more applications received in Bhawan Vidyalaya

Chandigarh News: प्री नर्सरी में दाखिले की दौड़, भवन विद्यालय में मिले 19 गुना ज्यादा आवेदन

Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Race for admission in pre nursery, 19 times more applications received in Bhawan Vidyalaya
चंडीगढ़। बच्चों के प्री नर्सरी में दाखिले को लेकर अभिभावकाें में किस कदर होड़ मची है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय (जूनियर) में प्री नर्सरी के लिए तय सीटों से 19 गुना आवेदन आए हैं। स्कूल में प्री नर्सरी के लिए 100 सीटों हैं, इस पर स्कूल को 1954 आवेदन मिले हैं। स्कूल की ओर से योग्य उम्मीदवारों की सूची 16 जनवरी को स्कूल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्य सोमा मुखोपाध्याय ने बताया कि स्कूल की ओर से दाखिले के लिए ड्रा प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में आयोजित करवाई जाएगी। ड्रॉ प्रक्रिया देखने के लिए 25 अभिभावकों को स्कूल में बुलाया जाएगा। अन्य अभिभावकों के लिए ड्रा का लिंक यू-ट्यूब पर डाला जाएगा, जहां से लाइव ड्रा प्रक्रिया अभिभावक घर बैठे देख सकेंगे। ऑनलाइन ड्रा 21 जनवरी को साढ़े 10 बजे आयोजित करवाया जाएगा। ऑफलाइन ड्रा के लिए 10 अभिभावक जनरल गर्ल्स, 10 अभिभावक जनरल ब्वॉएज और 5 अभिभावक सिबलिंग कैटेगरी से बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन

सेंट कबीर में 90 सीटों पर मिले 900 आवेदन
सेंट कबीर स्कूल-26 में एंट्री क्लास नर्सरी की 90 सीटों के लिए स्कूल के पास लगभग 900 के करीब आवेदन आए हैं। स्कूल की ओर से दाखिले के लिए ड्रा 15 जनवरी को दोपहर सवा तीन बजे स्कूल के खेल मैदान में आयोजित करवाए जाएंगे। ड्रा में शामिल होने के लिए अभिभावकों को अपने साथ रजिस्ट्रेशन स्लिप साथ लेकर आनी होगी। चयनित छात्रों की सूची स्कूल के मुख्य गेट पर नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर 15 जनवरी को ही शाम 5 बजे तक अपडेट कर दी जाएगी। चयनित छात्रों के साथ ही 20 उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed