{"_id":"5373b2ea50359cf09ed578d6e2f2a3d9","slug":"rabies-to-man-after-8-years-of-dog-bites-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते के काटने के 8 साल बाद युवक को रैबिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते के काटने के 8 साल बाद युवक को रैबिज
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Wed, 22 Apr 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मानसा शहर के एक युवक को कुत्ते के काटने के आठ साल बाद रैबिज के लक्षण दिखाई पड़ने लगे है। युवक जगदीश सिंह (22) ने अचानक सोमवार को काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उसकी इस हरकत को देखकर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। बाद में डॉक्टर हरपाल सिंह ने दवा देकर युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी। डॉक्टरों ने उसे रोजाना चेकअप कराने को कहा है। परिवारवाले इलाज के साथ-साथ उसका झाड़ फूंक भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के लिंक रोड स्थित एक मैकेनिक स्टोर पर कार्यरत जगदीश सिंह सोमवार को खुद को काटने लगा। इसके बाद उसने अपने पिता केवल कृष्ण सिंह को भी काटने की कोशिश की। केवल कृष्ण ने बताया कि जगदीश की अचानक इस तरह की हरकत से उन्हें लगा कि वह कोई शरारत कर रहा है।
विज्ञापन
लेकिन देर तक उसकी इस हरकत से परिवारवालों को उसके बीमार होने का शक हुआ। केवल कृष्ण ने बताया कि जगदीश पर किसी का साया होने का भी शक है। इसका वह अलग से हल करवा रहे हैं। जगदीश सिंह इस समय घर में ही इलाज जारी है। उसके साथ खाने पीने में भी दूरी बनाई जा रही है।
पालतू कुत्ते ने काटा था जगदीश को
केवल कृष्ण ने बताया कि करीब आठ साल पहले जगदीश को उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया था। तब उसका इलाज भी करवाया गया था। परिवार वालों को शक है कि सालों पहले कुत्ते के काटने से उसके अंदर रुका हुआ हलकाव (पागलपन का लक्षण) उठ खड़ा हुआ है। कभी-कभी जगदीश ठीक से बात कर रहा है और कभी चुप होकर खुद को काटने का प्रयास करता है।
डॉ. हरपाल सिंह, सरकारी अस्पताल, मानसा ने बताया कि युवक को दवा दी गई है। लक्षण और स्थिति देखकर उसका इलाज आगे बढ़ाया जाएगा।