फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Questions raised regarding Mercedes car of Amritpal Singh

Punjab News: विवादों में घिरी अमृतपाल को मिली मर्सिडीज, आधे-अधूरे दस्तावेज, किसने दी यह भी नहीं पता

Fri, 03 Mar 2023 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Mar 2023 12:44 AM IST
सार

अजनाला थाने पर हमले के सात दिन बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। इस हमले में एक एसपी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हालांकि डीजीपी गौरव यादव ने कार्रवाई करने का दावा किया है। अब तक पुलिस करीब 160 से अधिक वीडियो खंगाल चुकी है।

विज्ञापन
Questions raised regarding Mercedes car of Amritpal Singh
थाने के मुख्य गेट पर समर्थकों को संबोधित करता अमृतपाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

'वारिस पंजाब दे' संगठन के संस्थापक दीप सिद्धू के करीबी रहे बीर दविंदर सिंह संधू ने कहा है कि अमृतपाल जिस रास्ते पर चल रहा है, वह पंजाब को तबाह करने वाला है। जिस खालिस्तान के सपने को लेकर अमृतपाल अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है, उससे न तो खालिस्तान मिलेगा और न ही सिख कौम एकजुट रह पाएगी। इसके विपरीत पंजाब और पंजाबियों का बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा। 

विज्ञापन


संधू ने कहा कि अमृतपाल को पहले दिन ही दान में मिली मर्सिडीज कार के बारे में स्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए थी। कार को लेकर बार-बार अमृतपाल और उसके करीबियों के बयानों में बदलाव कई तरह के सवाल पैदा करता है। अमृतपाल को संगत के समक्ष यह भी स्पष्ट करना चाहिए था कि कार उसे दान में दी गई या संगठन को। अगर संगत दान देती है तो वह आधे-अधूरे दस्तावेजों के साथ दान नहीं करती। इसके दस्तावेज पूरे क्यों नहीं है।
विज्ञापन


यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि जिन लोगों ने गाड़ी दान की है, वह सच में जरनैल सिंह भिंडरांवाले के परिवार से संबंध रखता है या नहीं। ऐसी बातों से संगत गुमराह हो रही है। कहा गया कि रागी रणधीर सिंह जो विदेश में रहता है, उसने यह कार गुरुग्राम के एक नेता से खरीद कर उसे दान की है। रणधीर सिंह तरनतारन जिले के गांव भूरा कोहना का रहने वाला है, जो इस वक्त विदेश में है। चर्चा है कि इसके लिए पैसे रणधीर ने खर्च किए और अपने भाई रवेल सिंह के माध्यम से यह कार अमृतपाल तक पहुंची। रणधीर का परिवार जरनैल सिंह भिंडरांवाले के परिवार का करीबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
अजनाला थाने पर हमले के सात दिन बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। इस हमले में एक एसपी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हालांकि डीजीपी गौरव यादव ने कार्रवाई करने का दावा किया है। अब तक पुलिस करीब 160 से अधिक वीडियो खंगाल चुकी है। इस पर विस्तार से रिपोर्ट भी तैयार की गई है। इन वीडियो में खालिस्तान समर्थक पुलिस पर लाठीचार्ज और पथराव करते साफ तौर पर नजर आ रहे थे। अजनाला के थाना के आसपास के कुछ चश्मदीद दुकानदारों के बयान भी दर्ज किए हैं। घटनास्थल की ड्रोन से वीडियोग्राफी भी की गई है।


श्री अकाल तख्त साहिब पर बुलाया गया तो हाजिर होंगे: अमृतपाल
अमृतपाल ने कहा कि अजनाला में मर्यादा का कोई उल्लंघन नहीं हुआ। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जो कमेटी बनाई है, अगर उसकी रिपोर्ट हमारे खिलाफ जाती है और हमें बुलाया जाता है तो हम इस का स्पष्टीकरण देने जरूर जाएंगे। इस कमेटी को 15 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है। बता दें कि अमृतपाल ने अपने समर्थकों के साथ 23 फरवरी को अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed