फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Questions has raised on Quality of food in Punjab MLA hostel

पंजाब के विधायक एमएलए हॉस्टल के खाने से नाखुश, क्वालिटी पर उठाए सवाल, अधिकारी तलब

Tue, 24 Dec 2019 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Questions has raised on Quality of food in Punjab MLA hostel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

पंजाब के विधायक चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल की कैंटीन में मिल रहे खाने से नाखुश हैं। खाने की क्वालिटी को लेकर विधायकों द्वारा की गई शिकायतों पर पंजाब विधानसभा की हाउस कमेटी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सचिव हॉस्पिटालिटी विभाग और चीफ आर्किटेक्ट को तलब कर लिया है। 

विज्ञापन

इस संबंध में सोमवार को पंजाब विधानसभा की सचिव शशि लखनपाल मिश्रा द्वारा आम राज प्रबंध विभाग को पत्र लिखकर उपरोक्त दोनों अधिकारियों की 24 दिसंबर को होने वाली हाउस कमेटी की बैठक में निजी तौर पर हाजिरी यकीनी बनाने को कहा है।
विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा सचिव की ओर से पंजाब के आम राज प्रबंध विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर सचिव हॉस्पिटालिटी और मुख्य आर्किटेक्ट को तलब करने को कहा है। विधानसभा की सचिव शशि लखनपाल मिश्रा की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि इस विषय पर मुझे यह लिखने की हिदायत है कि हाउस कमेटी द्वारा 17 दिसंबर 2019 को पंजाब एमएलए हॉस्टल सेक्टर-4 चंडीगढ़ की कैंटीन का दौरा किया गया और उस दौरे के दौरान कमेटी ने देखा कि एमएलए हॉस्टल की रसोई की हालत बहुत ही खस्ता है और कैंटीन के खाने की क्वालिटी को लेकर विधायकों द्वारा कई बार शिकायत भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाने की क्वालिटी में सुधार लाने के लिए डायरेक्टर हॉस्पिटालिटी विभाग द्वारा कमेटी को भरोसा दिया गया ता कि उन्हें एक हफ्ते का टाइम दिया जाए। लेकिन खाने की क्वालिटी अभी तक ठीक नहीं हुई है। पत्र में आगे लिखा गया कि कमेटी की ओर से इस मामले को बड़ी गंभीरता से लिया गया है और हिदायत की गई है कि अगली मीटिंग में सचिव हॉस्पिटालिटी विभाग के साथ-साथ मुख्य आर्किटेक्ट को निजी तौर पर तलब किया जाए ताकि कैंटीन के खाने की क्वालिटी में सुधार लाया जा सके और कैंटीन के रेनोवेशन संबंधी फैसला लिया जा सके। पत्र में यह भी लिखा गया है कि उक्त अधिकारी हाउस कमेटी की 24 दिसंबर को एमएलए हॉस्टल सेक्टर-4 चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में निजी तौर पर हाजिर हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed