फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Qaumi Insaf Morcha postpones march to Chandigarh on Independence Day

Independence day 2023: कौमी इंसाफ मोर्चा ने चंडीगढ़ कूच टाला, मोहाली में निकालेंगे रोष मार्च, सुरक्षा कड़ी

Tue, 15 Aug 2023 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Aug 2023 01:13 AM IST
सार

15 अगस्त को चंडीगढ़ की सभी 12 सीमाएं सील रहेंगी और यहां करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर दी गई है। इनमें सबसे ज्यादा संवेदनशील सेक्टर 52/53 के चौक के पास, मटोर बैरियर और सेक्टर 53/54 प्वाइंट पुलिस की भारी तैनाती होगी। यहां पैरामिलिट्री फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवानों के साथ चंडीगढ़ पुलिस के जवान भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Qaumi Insaf Morcha postpones march to Chandigarh on Independence Day
कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के हस्तक्षेप और सोमवार रात तक मोहाली-चंडीगढ़ पुलिस के मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रतिनिधियों ने 15 अगस्त को चंडीगढ़ कूच का अपना फैसला टाल दिया। हालांकि मोहाली में रोष मार्च निकालने की मंजूरी उन्हें पुलिस-प्रशासन की ओर से दे दी गई। इसके लिए रूट प्लान भी तय कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि जेलों में बंद बंदी सिखों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा ने बीते आठ महीने से मोहाली में पक्का मोर्चा लगा रखा है। मोर्चा के पदाधिकारियों पाल सिंह फ्रांस और गुरचरण सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य सरकार को जगाना है। वह हर हाल में बंदी सिखों की रिहाई चाहते हैं। उन्होंने पहले चंडीगढ़ में रोष मार्च निकालने का एलान किया था लेकिन पुलिस के उच्च अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने चंडीगढ़ कूच टाल दिया है लेकिन अपनी मांगों को लेकर मोहाली शहर में रोष मार्च करेंगे। उनका रोष मार्च वाईपीएस चौक से एसएसपी की कोठी के रास्ते से होते हुए मदनपुर चौक, फेज 3-5 के लाइट प्वाइंट, राधा स्वामी सत्संग भवन चौक, गुरुद्वारा सिंह शहीदां से होते हुए कौमी इंसाफ मोर्चा के धरना स्थल पर आकर समाप्त होगा। इस दौरान सबसे आगे पंज प्यारे रहेंगे। इसके बाद कौमी इंसाफ मोर्चा के नेता फिर कारें, घुड़सवार व मोटरसाइकिल और सबसे पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार लोग होंगे।
विज्ञापन


रोष मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मोहाली के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी सीमा पर मुस्तैद रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने फोर्स को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया है, क्योंकि डर है कि कहीं कुछ प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति से बचने के लिए मोहाली के एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग की देखरेख में करीब 1400 पुलिसकर्मियों को विशेष तौर पर तैनात किया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके। वहीं, डीएसपी रैंक का अधिकारी लगातार मोर्चा के साथ तैनात रहेगा। आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चा के रोष मार्च और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर इंटरस्टेट में 77 नाके लगेंगे। साथ ही पैरामिलिट्री व रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमाएं रहेंगी सील, बंद रहेगी आवाजाही


15 अगस्त को चंडीगढ़ की सभी 12 सीमाएं सील रहेंगी और यहां करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर दी गई है। इनमें सबसे ज्यादा संवेदनशील सेक्टर 52/53 के चौक के पास, मटोर बैरियर और सेक्टर 53/54 प्वाइंट पुलिस की भारी तैनाती होगी। यहां पैरामिलिट्री फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवानों के साथ चंडीगढ़ पुलिस के जवान भी मौजूद रहेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष गाड़ियां भी होंगी। सोमवार देर शाम तक मोहाली-चंडीगढ़ सीमा को बंद नहीं किया गया था लेकिन पुलिस के सूत्रों ने बताया कि देर रात सीमा सील कर दी जाएगी। ऐसे में यह रास्ता आवाजाही के लिए बंद रहेगा इसलिए लोग इस रास्ते का इस्तेमाल न करें।

बैठक में राज्यपाल ने मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

सोमवार को कौमी इंसाफ मोर्चा के चंडीगढ़ कूच मामले पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने जेल में बंद आतंकी जगतार सिंह हवारा के पिता गुरचरण सिंह, जसविंदर सिंह राजपुरा और गुरशरण सिंह, वकील अमर सिंह चहल और दिलशेर सिंह जंडियाला के साथ विशेष बैठक की। इस बैठक में भी कोई सहमति नहीं बनी। बैठक में चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन, एसएसपी कंवरदीप कौर, पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव के शिवा प्रसाद भी मौजूद थे। पुलिस ने बैठक में साफ कर दिया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर धारा-144 लागू है। ऐसे में रोष मार्च की अनुमति नहीं मिल सकती। हवारा के पिता गुरचरण सिंह ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार ने जो वादा किया गया था वह पूरा नहीं हुआ। ऐसे में वह चंडीगढ़ की ओर प्रस्तावित मार्च को वापस नहीं ले सकते। हालांकि राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगें जल्द पूरी कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed