फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Qaumi Ekta Week

सरहद पर 25 हजार पोस्टकार्ड भेजेंगे चंडीगढ़ के बच्चे

Wed, 20 Nov 2013 10:34 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Nov 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
Qaumi Ekta Week

सेक्टर-8 स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार से कौमी एकता सप्ताह की शुरुआत हुई।

विज्ञापन


स्कूली बच्चों को उत्साहित करने के लिए पेराप्लेजिक रिहेबिलिटेशन सेंटर एसएएस नगर के सैनिकों ने बॉस्केटबाल मैच में जोश दिखाया।

बच्चों की तालियों के बीच रणभूमि या अन्य कारणों से विकलांग हुए सैनिकों का जोश देखते ही बनता था। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद पवन कुमार बंसल ने की।

उन्होंने कहा कि देश की अखंडता को बरकरार रखने में राष्ट्रीय एकता बहुत मायने रखती है। उन्होंने कहा कि जाबांज सैनिकों के कारण ही आज हम स्वतंत्र देश के निवासी हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8 प्रिंसिपल डॉ. विभा रे, डिप्टी डायरेक्टर स्कूल सरोज मित्तल, डायरेक्टर पेराप्लेजिक रिहेबिलिटेशन सेंटर मोहाली के कर्नल जसवंत सिंह और युवसत्ता के संयोजक प्रमोद शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कौमी एकता सप्ताह के तहत सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कुछ करने का जज्बा हो तो...
बॉस्केटबाल टीम के सदस्य बिहार निवासी गनर अजीत कुमार ने अमर उजाला को बताया कि जम्मू के रजौरी इलाके में आतंकियों से लड़ते हुए उनके शरीर में गोली लगी थी।

रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण वह दोबारा उठ नहीं सके। लेकिन, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बॉस्केटबाल टीम का हिस्सा बन गए।

अभी तक देश और विदेश में कई प्रतियोगिताओं में अजीत ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते है। उन्होंने कहा कि दिल में कुछ करने का जज्बा हो तो विकलांगता भी बौनी साबित होती है।
 
25 हजार पोस्ट कार्ड भेजेंगे सरहद पर सैनिकों को
युवसत्ता संयोजक प्रमोद शर्मा ने बताया कि सैनिकों की हौसला अफजाई के लिए ट्राइसिटी के विभिन्न स्कूलों के बच्चे 25 हजार पोस्ट कार्ड पर प्रेरणादायक संदेश लिखेंगे।

इन पोस्ट कार्ड को हफ्ते भर में सरहद पर सैनिकों को भेजे जाएंगे। पहली बार ट्राइसिटी से सैनिकों के लिए संदेश भेजे जाएंगे।

चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने बताया कि अमर उजाला और युवसत्ता का यह प्रयास सराहनीय है। देश में अखंडता बनाए रखने के लिए एकजुट होना बहुत जरूरी है। बच्चे इस संदेश को सबसे बेहतर समाज में पहुंचा सकते हैं।


संयोजक युवसत्ता प्रमोद शर्मा ने बताया कि कौमी एकता सप्ताह 19 से 26 नवंबर तक ट्राइसिटी के विभिन्न स्कूलों में मनाया जाएगा। बच्चों की भागेदारी इसमें अहम रोल अदा करेगी। इवेंट के पहले दिन किन्हीं कारणों से विकलांग हुए सैनिकों का बॉस्केटबॉल मैच आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed