फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pyramid shape conference hall yoga center in panchkula

पिरामिड शेप में बनेगा हॉल जो ठीक रखेगा हेल्थ

Mon, 02 Mar 2015 03:28 PM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 02 Mar 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
 pyramid shape conference hall yoga center in panchkula

योगा नेचुरोपैथी के तहत राज्य का पहला पिरामिड शेप कांफ्रेंस हॉल पंचकूला में बनाया जा रहा है। सेक्टर-3 के आयुष निदेशक कार्यालय के बाहर 52 डिग्री एंगल पर बनने वाले इस हॉल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह बिल्डिंग स्वास्थ्य के लिहाज से पूरी तरह लाभकारी होगी। आयुष के अधिकारियों का कहना है कि यह कांफ्रेंस हॉल ट्राइसिटी का सबसे हॉट प्लेस में से एक होगा।
विज्ञापन


इसका निर्माण इस तरह से किया जा रहा है कि बाहर से आए पर्यटक इसकी सुंदरता से मंत्रमुग्ध तो होंगे ही, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी होंगे।

यह होगा कांफ्रेंस हॉल में

कांफ्रेंस हॉल में कांफ्रेंस, मीटिंग, योगा, मेडिटेशन, मरीजों की इवनिंग व मॉर्निंग काउंसलिंग,वर्कशाप, योगा नेचुरोपैथी संबंधित विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। दूसरे विभाग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके लिए कुछ नॉमीनल चार्जेज देने होंगे। यह प्रोजेक्ट तीन से चार करोड़ का है। इसे आयुष विभाग की डायरेक्टर ने जापान सिटी से इंस्पायर होकर इसका प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष रखा था।

पिरामिड का अर्थ

 pyramid shape conference hall yoga center in panchkula

ऐसी आकृति जिसके मध्य में अग्नि हो। अग्नि एक प्रकार की उर्जा है। यह मनुष्य में स्वच्छ विचारों व सही गुणों का निर्माण करती है। ग्रेट पिरामिड सर्वाधिक टिकाऊ ढांचा है, जो धरती पर सबसे अधिक उर्जा प्राप्त कर सकता है। 52 डिग्री 51 मिनट के पिरामिड बनाए जाते हैं।  

कांफ्रेस हॉल ठीक रखेगा स्वास्थ्य

-पिरामिड आकृति में रहने वालों की आयु अधिक होती है।
-दुष्कर और असाध्य रोगों से भी राहत मिलेगी।
-इस हॉल की प्रत्येक वस्तु लंबे समय तक ताजी बनी रहेगी।
-इससे मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी।
-मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

शांत होगा मस्तिष्क

 pyramid shape conference hall yoga center in panchkula

एकाग्रता में कमी मस्तिष्क की व्याकुलता व बेचैनी ही हमारे शरीरिक तथा मानसिक रोगों का प्रमुख कारण है। यह हमारी दिन-प्रतिदिन की कार्यक्षमता व उत्पादन की क्षमता पर बुरी तरह प्रभाव डालता है। ऐसी अवस्था में प्रतिदिन कुछ समय पिरामिड के नीचे बैठने से प्रवाहित उर्जा तरंगें शरीर व मस्तिष्क को शांत कर देंगी।

प्रकृति के नजदीक जा सकेंगे आप

यह ऐसा प्लेस होगा जहां पर लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी होंगे और प्रकृति के नजदीक आ सकेंगे। इस हॉल से लोग अपने आप को ब्रह्मांड की शक्ति से जोड़ सकेंगे और स्वयं ही स्वस्थ रहने की शक्ति प्राप्त करेंगे।
डॉ. संगीता, डायरेक्टर आयुष हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed