फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pyaar's extra class is full of humor

हास्य व्यंग्य से भरपूर रही प्यार की एक्स्ट्रा क्लास

Wed, 05 Feb 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Pyaar's extra class is full of humor
चंडीगढ़। पंजाब संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से बाल भवन में आयोजित टीएफटी विंटर नेशनल थियेटर फेस्टिवल के सातवें दिन मंगलवार को नाटक ‘प्यार की एक्स्ट्रा क्लास’ का मंचन किया गया। इस नाटक का मंचन अंकुर शर्मा ग्रुप युवा थियेटर जालंधर द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस नाटक का निर्देशन सीपी देशपांडे ने किया।
विज्ञापन

हास्य से भरपूर इस नाट्य प्रस्तुति में दो विवाहित जोड़ों की कहानी को दिखाया गया है। प्यार के अनबुझे सबक सिखाने वाले इस नाटक में कई दिलचस्प किस्से, डायलॉग, कलाकारों की जबरदस्त टाइमिंग और दिलफेंक आशिकी का स्टाइल दर्शकों को खूब रास आया। इस नाटक में दिलफेक आशिक अजय की अपनी पुरानी दोस्त नैना से मुलाकात होती है। एक मुलाकात के बाद ही दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगती है। नैना का पति ठाकुर एक सीआईडी ऑफिसर और जाना माना मुक्केबाज है। अजय नैना के सामने उसके पति की बुराइयों और नैना की अच्छाइयां गिनाने लगता है। वह उससे फ्लर्ट करने के बाद नजदीकियां बढ़ानी शुरू करता है तो नैना का पति घर आ जाता है। बातों ही बातों में अजय को मजा चखाता है। वही अजय अपनी पत्नी संध्या पर बेवजह ही शक करता है। अंत में संध्या और ठाकुर मिलकर अजय को उसी के खेल में पटखनी देते हैं और सबक सिखाते हैं। इस नाटक में अजय की भूमिका डॉ अंकुर शर्मा , ठाकुर की भूमिका विशेष अरोड़ा, नैना की भूमिका साइना बत्रा और संध्या की भूमिका निधि ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed