फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Puta's warning: VC withdraw housing orders given to former CMO, otherwise vigilance check be ready

पुटा की चेतावनी ः पूर्व सीएमओ को दिए आवास के आदेश वापस लें वीसी, अन्यथा विजिलेंस जांच को तैयार रहें

Mon, 14 Dec 2020 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Puta's warning: VC withdraw housing orders given to former CMO, otherwise vigilance check be ready
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व सीएमओ को आवास आवंटित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) ने वीसी को चेतावनी दी है कि पांच दिन में यह आदेश वापस लिया जाए अन्यथा इसकी विजिलेंस से शिकायत करवाकर जांच करवाएंगे। इस प्रकरण के जरिए पुटा भ्रष्टाचार को उजागर करेगी।
विज्ञापन

पुटा ने इसको लेकर पहले भी वीसी को पत्र लिखा था। उसमें तीन दिन की चेतावनी दी गई थी। साथ ही चांसलर को भी पत्र लिखा गया था। अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई। अब पुटा ने बैठक कर निर्णय लिया है कि इस प्रकरण का पीछा वह नहीं छोड़ेगी, क्योंकि इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इसका खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों को आवास देने में पीयू प्रशासन बैकफुट पर आ जाता है, लेकिन नियमों को दरकिनार कर किसी को घर देना हो तो उसके लिए अधिकारी तैयार रहते हैं। पीयू के पूर्व सीएमओ को नियमों का दरकिनार कर आवास दिया गया है। इसलिए आदेश को वापस लिया जाए अन्यथा पुटा आगे की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन

इनसेट---
तीन आवास और खाली करवाए जाएं
पीयू के कुछ शिक्षकों ने वीसी तक यह प्रकरण पहुंचाया है कि तीन आवास ऐसे हैं जो नियमानुसार खाली होने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह आवास उन शिक्षकों के पास थे जिनका निधन हो गया था। शिक्षकों ने कहा है कि उनके परिवार के साथ सहानुभूति है, लेकिन नियमों का पालन भी सभी को करना होगा। इन बड़े आवासों को खाली कर उन्हें दूसरे आवास दिए जाने चाहिए। हालांकि पीयू प्रशासन ने यह बात सुनी जरूर है, लेकिन इस पर अमल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed