Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Puta election bugle sounded, elections will be held on 28

पुटा चुनाव का बिगुल बजा, चुनाव 28 को होंगे

Mon, 11 Oct 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Puta election bugle sounded, elections will be held on 28
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव अधिकारी ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव 28 अक्तूबर को होगा। 13 अक्तूबर को सदस्यता सूची फाइनल होगी। 16 अक्तूबर को नामांकन होंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 अक्तूबर को नाम वापसी होगी। 28 अक्तूबर को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान लॉ ऑडिटोरियम में होगा। मतगणना भी उसी दिन हो जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) चुनाव में इस बार 650 से अधिक शिक्षक वोट डालेंगे। इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। हालांकि कुछ सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के नाम काटे भी गए हैं। यह व्यवस्था सीनेट चुनाव में भी लागू होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी बीच पुटा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पिछले पुटा चुनाव में 628 शिक्षकों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार सदस्यता अभियान में मतदाताओं की संख्या बढ़ रही है। डेंटल कॉलेज के शिक्षक भी इसमें हिस्सा लेंगे। पिछले साल के चुनाव में कुछ नाराजगी रहने के चलते इन शिक्षकों ने सदस्यता अभियान से दूरी बना ली थी। इस बार डेंटल कॉलेज के अधिकांश शिक्षक सदस्यता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। कुछ शिक्षकों के नाम सदस्यता सूची से हटाए भी गए हैं। पुटा सचिव प्रो. अमरजीत सिंह नौरा का कहना है कि सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस बार वोटरों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed