फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pushcarts and sheds in the city's vending zones will be uniform in design.

Chandigarh News: शहर के वेंडिंग जोन में एक जैसी होंगी रेहड़ियां और शेड

Thu, 22 Oct 2026 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pushcarts and sheds in the city's vending zones will be uniform in design.
स्ट्रीट वेंडिंग : नगर निगम देगा 50 हजार रुपये तक की मदद, रायपुर कलां के मॉडल वेंडिंग जोन से होगी शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शहर के वेंडिंग जोन में अब रेहड़ियों और शेड का डिजाइन एक जैसा रखने की तैयारी है। नगर निगम वेंडरों को निर्धारित डिजाइन की रेहड़ी तैयार करवाने के लिए स्ट्रीट वेंडर अकाउंट से 50 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद देगा। यह राशि बाद में किस्तों में वसूली जाएगी। प्रस्ताव को टाउन वेंडिंग कमेटी से मंजूरी दिलाई जाएगी।
प्रस्ताव के तहत प्रत्येक रेहड़ी का आकार 5×6 फीट होगा। इसके साथ इसी आकार का रंगीन शेड लगाया जाएगा। डिजाइन, साइज और रंग को चीफ आर्किटेक्ट से मंजूरी मिल चुकी है। शेड में सामान्य या फैंसी लाइटिंग के साथ सोलर लाइट लगाने की सुविधा भी होगी। फूड, फल और सब्जी की रेहड़ियों का बाहरी डिजाइन एक जैसा होगा, जबकि अंदर की व्यवस्था अलग-अलग रहेगी।
विज्ञापन

रायपुर कलां में 248 वेंडरों को मिलेगी जगह
योजना की शुरुआत रायपुर कलां इंडस्ट्रियल एरिया के पास बन रहे मॉडल वेंडिंग जोन से होगी। यहां 17,920 वर्ग फुट जगह में 248 वेंडरों को 5×6 फीट का स्पेस दिया जाएगा। इनमें 24 खाना बनाने वाले और 224 अन्य वेंडर होंगे। खाना, समोसे, टिक्की और बर्गर बेचने वालों के लिए एक जैसा डिजाइन तय होगा। फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग स्पेस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

803 वेंडरों के लिए साइट की कमी
शहर में 10,930 वेंडर पंजीकृत हैं, जिनमें 6,276 एसेंशियल और नॉन-एसेंशियल सेवाओं से जुड़े हैं। शहर में 53 वेंडिंग जोन हैं, लेकिन 45 ही व्यवहार्य हैं। इनमें 5,473 वेंडरों के लिए साइट उपलब्ध हैं, जबकि 803 साइट की कमी है। इसके लिए चीफ आर्किटेक्ट ने तीन वेंडिंग जोन में 812 साइट को मंजूरी दी है। इन्हें टाउन वेंडिंग कमेटी से मंजूरी दिलाई जाएगी।

कोट...
वेंडर के लिए एक डिजाइन की कार्ट या कियोस्क अप्रूव किए जाएंगे। वेंडर अपने तय स्पेस पर शेड भी लगा सकेंगे। कार्ट डिजाइन और शेड के साइज और कलर को चीफ आर्किटेक्ट से अप्रूव करवाया गया है। कार्ट के लिए स्ट्रीट वेंडर अकाउंट से 50 हजार तक की आर्थिक मदद दी जा सकेगी। इसे बाद में वेंडर से किस्तों में लिया जाएगा। - डॉक्टर हिमांशु गुप्ता, जॉइंट कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed