फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU language department relies on one or two teachers, not a single student has taken admission in many courses

Chandigarh News: पीयू के भाषा विभाग एक-दो शिक्षकों के भरोसे, कई कोर्सेज में एक भी छात्र ने नहीं लिया दाखिला

Sun, 23 Apr 2023 05:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 23 Apr 2023 05:05 PM IST
सार

शिक्षकों की कमी से परेशान होकर अब आगामी सत्र में फ्रैंच विभाग में एमए के पहले सेमेस्टर, एडवांस डिप्लोमा, डिप्लोमा और पीएचडी में नए दाखिले नहीं किए जा रहे हैं। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से विभाग में शिक्षकों के तीन पद नियमित/टेम्परेरी स्तर पर भरने का प्रस्ताव भी विभाग की जैक ने रखा है।

विज्ञापन
PU language department relies on one or two teachers, not a single student has taken admission in many courses
Panjab University - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी के भाषा विभाग अपनी आखिरी सांस ले रहे हैं। कई विभागों के डिप्लोमा कोर्स में इस सत्र में एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया है, वहीं एमए अंग्रेजी को छोड़कर लगभग सभी कोर्सेज में बहुत-सी सीटें खाली पड़ी हैं। भाषा विभागों में नियमित शिक्षकों की भी भर्ती नहीं की जा रही है। पीयू में भाषा के नौ विभाग हैं, अंग्रेजी और हिंदी को छोड़कर अन्य सभी विभाग एक या दो शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं। इनमें भी बहुत से शिक्षक लगभग 60 वर्ष और 65 वर्ष की आयु के हैं और जल्द ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे, जिसके बाद पद खाली हो जाएंगे।

विज्ञापन


शिक्षकों की कमी से परेशान होकर अब आगामी सत्र में फ्रैंच विभाग में एमए के पहले सेमेस्टर, एडवांस डिप्लोमा, डिप्लोमा और पीएचडी में नए दाखिले नहीं किए जा रहे हैं। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से विभाग में शिक्षकों के तीन पद नियमित/टेम्परेरी स्तर पर भरने का प्रस्ताव भी विभाग की जैक ने रखा है।
विज्ञापन



पीयू के फ्रैंच विभाग में एक ही नियमित शिक्षक है, वह भी 18 अगस्त को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके कारण विभाग में शिक्षक नहीं होने के कारण जैक की ओर से नए दाखिले नहीं करने का फैसला लिया गया है। क्योंकि बिना शिक्षकों के कोर्स को चलाना बहुत मुश्किल है। अकादमिक इंचार्ज की ओर से मुद्दा उठाने के बाद इस पर चर्चा की गई थी और विभाग में शिक्षकों की भर्ती के लिए इसे संबंधित अधिकारी के पास भेजा गया है, जिससे विभाग में कोर्स को सही रूप से चलाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू के भाषा विभाग और शिक्षकों की स्थिति

विभाग वर्तमान में शिक्षकों की संख्या

  • फ्रैंच विभाग - 1
  • जर्मन विभाग - 2
  • रशियन विभाग - 0
  • उर्दू विभाग - 1
  • संस्कृत विभाग - 1
  • चाइनीज और तिब्बतियन विभाग - 2
  • अंग्रेजी विभाग - 6
  • हिंदी विभाग - 4
  • पंजाबी विभाग - 2


विभाग, कोर्स और सीटों की संख्या :

  • विभाग - कोर्स - कुल सीटें - दाखिला लेने वाले विद्यार्थी
  • चाइनीज और तिब्बतीयन - पीजी डिप्लोमा इन बौद्धिक स्टडीज - 23-10
  • चाइनीज और तिब्बतीयन - सर्टिफिकेट कोर्स इन चाइनीज - 66-24
  • चाइनीज और तिब्बतीयन - डिप्लोमा इन चाइनीज - 35- 6
  • चाइनीज और तिब्बतीयन - एडवांस डिप्लोमा इन चाइनीज - 29-4
  • चाइनीज और तिब्बतीयन - सर्टिफिकेट इन तिब्बतीयन - 66-10
  • चाइनीज और तिब्बतीयन - डिप्लोमा इन तिब्बतीयन - 20-0
  • चाइनीज और तिब्बतीयन - डिप्लोमा इन प्रोफिशिएंसी फॉर इंटरप्रीटेरशिप तिब्बतीयन - 14 - 0
  • अंग्रेजी - एमए - 100 - 100
  • फ्रैंच - सर्टिफिकेट कोर्स - 230 - 178
  • फ्रैंच - डिप्लोमा - 58 - 12
  • फ्रैंच - एडवांस डिप्लोमा - 33 - 6
  • फ्रैंच - एमए - 20 - 14
  • जर्मन - सर्टिफिकेट - 140 - 80
  • जर्मन - डिप्लोमा - 35 - 13
  • जर्मन - एडवांस डिप्लोमा - 24 - 3
  • हिंदी - एमए - 78 - 59
  • हिंदी - डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन - 78 - 24
  • पंजाबी - एमए - 78 - 47
  • पंजाबी - डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन - 13 - 7
  • रशियन - सर्टिफिकेट - 131 - 42
  • रशियन - डिप्लोमा - 33 - 10
  • रशियन - एडवांस डिप्लोमा - 20 - 5
  • संस्कृत - एमए - 50 - 19
  • संस्कृत - सर्टिफिकेट कोर्स इन उपनिषद् - 30 - 15
  • उर्दू - एमए - 39 - 30
  • उर्दू - सर्टिफिकेट कोर्स - 98 - 61
  • उर्दू - डिप्लोमा - 26 - 6
  • उर्दू - एडवांस डिप्लोमा - 20 - 3
  • उर्दू - सर्टिफिकेट कोर्स इन पर्शियन - 33 - 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed