{"_id":"09572a56e2352bdb1883e0afd0e31837","slug":"purse-snaching-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेबाजार महिला का पर्स खींच ले गए बाइकर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेबाजार महिला का पर्स खींच ले गए बाइकर्स
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Feb 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में झपटमारी और स्नेचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। सेक्टर 41 में कृष्णा मार्केट के पास बाइक सवार तीन युवक सरेबाजार महिला का पर्स खींच कर ले गए। वारदात रविवार रात को हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर 41 निवासी नरिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कृष्णा मार्केट के पास बाइक पर आए तीन युवक उसका पर्स छीन ले गए। अंधेरा होने के कारण वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाई। नरिंदर के मुताबिक पर्स में 70 हजार नकदी, दो मोबाइल और कुछ कागजात थे।
विज्ञापन