फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab's Lakshya Sharma won North Zone Interstate Badminton Championship

Chandigarh News: पंजाब के लक्ष्य शर्मा ने जीती नॉर्थ जोन अंतरराज्यीय बैडमिंटन चैंपियनशिप

Mon, 09 Sep 2024 06:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Punjab's Lakshya Sharma won North Zone Interstate Badminton Championship
चंडीगढ़। नॉर्थ जोन अंतरराज्यीय सीनियर और जूनियर (अंडर-19) बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 का समापन सेक्टर-38 खेल परिसर में किया गया। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों के बाद खिलाड़ियाें पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें पुलेला गोपीचंद, पद्मभूषण, खेल रत्न, द्रोणाचार्य, ऑल इंग्लैंड चैंपियन और मुख्य राष्ट्रीय कोच मुख्य अतिथि थे। पुरुष वर्ग में पंजाब के लक्ष्य शर्मा, गर्ल्स अंडर-19 में राजस्थान की पारूल चौधरी ने और महिला डबल्स में दिल्ली की जोड़ी खुशी गुप्ता और लक्षिता ने नॉर्थ जोन अंतरराज्यीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीता।
विज्ञापन

चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रियांक भारती ने समारोह की अध्यक्षता की। अन्य विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद किरण खेर की बहन और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी कंवल ठाकर सिंह के साथ टीपीएस पुरी, पूर्व मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच, डॉ. ओडी शर्मा और अजय सिंघानिया, उपाध्यक्ष बीएआई, मुकेश गोयल, इरविन खन्ना और एजे सिंह शामिल थे। पुलेला गोपीचंद ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। सफल आयोजन के लिए सीबीए के अध्यक्ष और आयोजन समिति के सभी सदस्यों को भी बधाई दी गई। चैंपियनशिप सीबीए के महासचिव और इस चैंपियनशिप के संचालक सुरिंदर महाजन ने किया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में पुरुष एकल वर्ग में पंजाब के लक्ष्य शर्मा ने राजस्थान के प्रणय को 8-21, 21-8 और 21- 18 से मात दी। गर्ल्स अंडर-19 में राजस्थान की पारूल चौधरी ने दिल्ली की रक्षिका को 21-15 और 21-14 से हराया। महिला डबल्स में दिल्ली की जोड़ी खुशी गुप्ता और लक्षिता ने हरियाणा की अपूर्वा और साक्षी को 21-18 और 21- 11 से मात दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed