{"_id":"b9ba898254631fb5f71d8348509f459f","slug":"punjabi-style-dhaba-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी ढाबे वाली दाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी ढाबे वाली दाल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Nov 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरप्रीत कौर, जालंधर
पंजाब में ढाबे का बहुत क्रेज है। उससे भी ज्यादा क्रेज है, ढाबे पर बनने वाली दाल का। अब सवाल ये उठता है कि अगर ढाबे वाली दाल खाने का मन हो, लेकिन बाहर जाने का मन न हो तो क्या किया जाये। विकल्प है घर पर ही ढाबे वाली दाल बनाना, वो भी उसी स्वाद के साथ। इसके लिए ढाबे वाली दाल को बनाना सीखना होगा। वो कैसे बनेगी, आइये जानते हैं इनसे-
सामग्री-
1/4 कप राजमा
1/4 कप चना दाल
1/2 कप काली उरद की दाल
2-3 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
2 प्याज़ बारीक कटे हुए
8-10 लहसुन छील के कद्दूकस करे हुए
1” टुकड़ा अदरक का कद्दूकस करा हुआ
2 बड़े चम्मच तेल
3 टमाटर बारीक कटे हुए
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
1 चम्मच कसूरी मेथी
2 चम्मच मक्खन
स्वादानुसार नमक
1/4 कप हरी धनिया बारीक कटी हुई
विधि-
विज्ञापन
पंजाब में ढाबे का बहुत क्रेज है। उससे भी ज्यादा क्रेज है, ढाबे पर बनने वाली दाल का। अब सवाल ये उठता है कि अगर ढाबे वाली दाल खाने का मन हो, लेकिन बाहर जाने का मन न हो तो क्या किया जाये। विकल्प है घर पर ही ढाबे वाली दाल बनाना, वो भी उसी स्वाद के साथ। इसके लिए ढाबे वाली दाल को बनाना सीखना होगा। वो कैसे बनेगी, आइये जानते हैं इनसे-
सामग्री-
1/4 कप राजमा
1/4 कप चना दाल
1/2 कप काली उरद की दाल
2-3 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
2 प्याज़ बारीक कटे हुए
8-10 लहसुन छील के कद्दूकस करे हुए
1” टुकड़ा अदरक का कद्दूकस करा हुआ
2 बड़े चम्मच तेल
3 टमाटर बारीक कटे हुए
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
1 चम्मच कसूरी मेथी
2 चम्मच मक्खन
स्वादानुसार नमक
1/4 कप हरी धनिया बारीक कटी हुई
विधि-
- दाल को साफ करे धोकर पानी में रातभर के लिए या फिर 4-5 घंटे के लिए भीगा दें।
- भीगने के बाद पानी से निकाल के कुकर में डाले और 6 कप पानी मिला के गलने तक पका ले।
- अब एक कढाई में तेल गरम करे फिर कद्दूकस कर हुआ लहसुन डाल के भूने, कटा हुआ प्याज़, अदरक और हरी मिर्च डाल के प्याज़ के सुनहरा होने तक पकाए।
- टमाटर, जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर डाल के गलने तक पकाए।
- उबली डाल, नमक और मक्खन डाल के धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक और पकाए।
- हरी धनिया और मसली हुई कसूरी मेथी डाल के गैस से उतार के गरम गरम दाल रोटी और चावल के साथ परोसे।
विज्ञापन