{"_id":"64513fc3a8ef7cdd9305edb3","slug":"punjabi-singer-sippy-gill-reached-the-ludhiana-police-commissioner-office-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर दफ्तर पहुंचे सिप्पी गिल: पुलिस बोली- पूछताछ को बुलाया, गायक ने कहा- धमकी मिली... इसलिए आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर दफ्तर पहुंचे सिप्पी गिल: पुलिस बोली- पूछताछ को बुलाया, गायक ने कहा- धमकी मिली... इसलिए आया
Tue, 02 May 2023 10:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 May 2023 10:28 PM IST
सार
डीसीपी हरमीत सिंह हुंदल ने कहा कि कुछ दिन पहले सिप्पी गिल के खिलाफ शिकायत मिली थी। पूछताछ के लिए बुलाया गया था। तकरीबन तीन साल पहले सिप्पी गिल पर उनके गीत गुंडागर्दी को लेकर मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने सिप्पी गिल के खिलाफ गाने के जरिये हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिप्पी गिल।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक और अदाकार सिप्पी गिल के खिलाफ लुधियाना पुलिस के पास किसी व्यक्ति ने शिकायत की है। इसके बाद मंगलवार को कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। जब वह काले शीशे वाली कार में पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसलिए वह अधिकारियों के पास आए हैं। वहीं, डीसीपी हरमीत सिंह हुंदल का कहना है कि सिप्पी गिल के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसलिए उन्हें बुलाया गया है।
विज्ञापन
धमकियों के बारे में उन्हें सिप्पी गिल ने कुछ नहीं बताया है। सिप्पी गिल मंगलवार सुबह पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे थे। जब उन्हें दो सुरक्षा कर्मचारियों के साथ होने की बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब हमला होगा तो सुरक्षा कर्मचारी क्या कर लेंगे? वह अपनी सुरक्षा के लिए गाड़ी के शीशे काले रख कर चलते हैं।
विज्ञापन
डीसीपी हरमीत सिंह हुंदल ने कहा कि कुछ दिन पहले सिप्पी गिल के खिलाफ शिकायत मिली थी। पूछताछ के लिए बुलाया गया था। तकरीबन तीन साल पहले सिप्पी गिल पर उनके गीत गुंडागर्दी को लेकर मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने सिप्पी गिल के खिलाफ गाने के जरिये हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन