{"_id":"650dd964ebf561260f0d1d85","slug":"punjabi-singer-shubh-realizes-his-mistake-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-कनाडा : गायक शुभ को हुआ गलती का अहसास, कहा- भारत मेरा भी देश है, मैं यहीं पैदा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-कनाडा : गायक शुभ को हुआ गलती का अहसास, कहा- भारत मेरा भी देश है, मैं यहीं पैदा हुआ
Sat, 23 Sep 2023 12:10 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:10 AM IST
सार
शुभ ने लिखा कि भारत मेरा भी देश है। मैं यहां पैदा हुआ था। ये मेरे गुरुओं और पूर्वजों की धरती है। उन्होंने अपने परिवार, इस धरती की आजादी और महिमा के लिए बलिदान देने में एक बार भी नहीं सोचा। पंजाब मेरी आत्मा है। मेरे खून में है। आज मैं जो कुछ भी हूं, पंजाबी होने की वजह से हूं।
विज्ञापन
गायक शुभ।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का विवादित नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर करके विवादों में फंसे कनाडा निवासी पंजाबी गायक शुभ को भारत में अपने सारे कार्यक्रम विरोधस्वरूप रद्द हो जाने से बड़ा झटका लगा है। खालिस्तानियों के समर्थक के रूप में सामने आई उनकी छवि ने उनके पूरे संगीत करिअर पर विराम लगा दिया है। पंजाब में नंगल शहर के मूल निवासी शुभ ने गलती का एहसास होते ही शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये अपनी बात रखी।
विज्ञापन
शुभ का पूरा नाम शुभनीत सिंह है। उन्होंने कहा कि भारत मेरा भी देश है। मैं यहीं पैदा हुआ था। उन्होंने लिखा कि भारत के पंजाब से आने वाले एक युवा रैपर के लिए अपने संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना सपने जैसा था लेकिन हालिया दिनों में हुई घटनाओं ने मेरी मेहनत और प्रगति पर प्रभाव डाला है। मैं भारत में होने वाले अपने शो के रद्द होने से बहुत दुखी हूं।
विज्ञापन
शुभ ने लिखा कि भारत मेरा भी देश है। मैं यहां पैदा हुआ था। ये मेरे गुरुओं और पूर्वजों की धरती है। उन्होंने अपने परिवार, इस धरती की आजादी और महिमा के लिए बलिदान देने में एक बार भी नहीं सोचा। पंजाब मेरी आत्मा है। मेरे खून में है। आज मैं जो कुछ भी हूं, पंजाबी होने की वजह से हूं।
विज्ञापन