{"_id":"5ad194254f1c1b360b8b46f0","slug":"punjabi-singer-parmish-verma-admitted-to-hospital-after-being-shot-at-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा को अज्ञात शख्स ने मारी गोली, हॉस्पिटल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशहूर पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा को अज्ञात शख्स ने मारी गोली, हॉस्पिटल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के नामी सिंगर परमीश वर्मा को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, मोहाली के सैक्टर 91 में देर रात सिंगर परमीश वर्मा को अज्ञात लोगों ने गोली मारी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परमीश को घायल अवस्था में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद स्थिति साफ हो पाएगी। बता दें कि पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा 'गाल नहीं कड़नी' गाने से सुर्खियों में छाए थे।
विज्ञापन
Punjabi singer Parmish Verma admitted to hospital after being shot at by some unidentified miscreants at 1:30 am today in Sector 91, Mohali. Police investigation underway #Punjab
— ANI (@ANI) April 14, 2018