{"_id":"644cc89b96e763765e0acfc5","slug":"punjabi-singer-karan-aujla-his-clarification-regarding-sharpi-ghumann-arrested-by-punjab-police-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार शारपी घुम्मन पर करन औजला की सफाई, दो साल से मेरा संपर्क नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार शारपी घुम्मन पर करन औजला की सफाई, दो साल से मेरा संपर्क नहीं
Sat, 29 Apr 2023 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:33 PM IST
सार
पोस्ट में गायक ने लिखा है कि वह अपना काम करके लाइफ जीने की कोशिश कर रहे हैं। वह खुद चार बार एक्सटॉर्शन का शिकार हो चुके हैं, पांच बार उन पर हमले हुए हैं। किसी ने सहानुभूति वाली कोई खबर नहीं चलाई।
विज्ञापन
गायक करण औजला।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनाकर गैंगस्टर को विदेश भेजने के मामले में गिरफ्तार किए गए सुखजिंदर सिंह शारपी घुमन्न को लेकर पंजाबी सिंगर करण औजला ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। औजला ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मीडिया वाले आरोपी को उसका करीबी बता रहे हैं जबकि पिछले 2 साल से उसकी बातचीत भी नहीं हुई है। उसने जो किया है, वह उसका हर्जाना भर रहा है। मेरा नाम किसी के भी साथ ऐसे ना जोड़ा जाए।
विज्ञापन
पोस्ट में गायक ने लिखा है कि वह अपना काम करके लाइफ जीने की कोशिश कर रहे हैं। वह खुद चार बार एक्सटॉर्शन का शिकार हो चुके हैं, पांच बार उन पर हमले हुए हैं। किसी ने सहानुभूति वाली कोई खबर नहीं चलाई। उन्होंने मीडिया से विनती की है कि कोई भी खबर चलाने से पहले पूरी तरह उसको वेरिफाई करें। बिना वजह से उनका नाम ना जोड़ा जाए वरना वह अगली बार मानहानि का केस करेंगे। उनके वकील पहले इस केस पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन